Toll Plaza New Rule Update: सड़क यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. अगर आप रोजाना काम के सिलसिले में या निजी कारणों से टोल प्लाजा (Toll Plaza) से गुजरते हैं और भारी भरकम टोल टैक्स से परेशान हैं, तो सरकार ने आपको एक शानदार राहत दी है. अब आप सिर्फ 340 रुपये प्रति माह में अनलिमिटेड टोल पास का लाभ उठाने को मिलेगा. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. दरअसल NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने स्थानीय निवासियों और रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए एक खास लोकल मंथली पास (Local Monthly Pass) की सुविधा को और भी आसान बना दिया है. आइये जानते हैं कि 340 रुपये में बनने वाला अनलिमिटेड टोल पास कैसे बनता है और इसका लाभ कौन उठा सकता है.
Railway New Rules: 1 मार्च 2026 से बदल जाएगा ट्रेन सफर का अंदाज; जानें 5 सबसे बड़े बदलाव
क्या है 340 रुपये वाला अनलिमिटेड पास?
यह पास उन लोगों के लिए है जो किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं. साल 2025-26 के लिए इस पास की कीमत 340 रुपये प्रति महीना तय की गई है. बता दें कि कीमतों में हर साल मामूली संशोधन होता है. एक बार यह पास बनवाने के बाद, आप उस विशेष टोल प्लाजा से पूरे महीने में जितनी बार चाहें, अपनी कार गुजार सकते हैं. आपसे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा. अगर आप दिन में दो बार भी टोल पार करते हैं और एक तरफ का टोल 50 रुपये है, तो महीने का खर्च 3000 रुपये बैठता है. ऐसे में 340 रुपये का पास आपके हजारों रुपये बचा सकता है.
कौन उठा सकता है इसका लाभ?
इसका लाभ केवल वो ही आवेदक उठा सकते हैं, जिनका घर उस टोल प्लाजा से 20 किमी की रेडियस के भीतर हो. यह भी बता दें कि ये सुविधा केवल निजी वाहनों (White Number Plate) के लिए है. कमर्शियल गाड़ियों (पीली प्लेट) को इसका लाभ नहीं मिलता. इस पास का लाभ लेने के लिए आपकी गाड़ी पर एक्टिव FASTag भी लगा होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिल पाएगा.
पास बनवाने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?
अगर आप इस पास के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे:
वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC): गाड़ी आपके नाम या परिवार के सदस्य के नाम होनी चाहिए.
पते का प्रमाण (Address Proof): आधार कार्ड, वोटर आईडी या बिजली का बिल, इससे ये साबित होगा कि आप 20 किमी के दायरे में रहते हैं.
FASTag आईडी: आपके वाहन का एक्टिव फास्टैग.
आवेदन कैसे करें?
आप दो तरीकों से यह पास बनवा सकते हैं:
ऑनलाइन (IHMCL पोर्टल): आप IHMCL की वेबसाइट या अपने फास्टैग प्रोवाइडर बैंक के ऐप/वेबसाइट पर जाकर ‘Monthly Pass’ सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं. आप सीधे टोल प्लाजा के पास स्थित POS (Point of Sale) काउंटर पर जाकर दस्तावेज जमा कर तुरंत पास एक्टिवेट करवा सकते हैं.
एक और राहत: 10 सेकंड का नियम
याद रहे, अगर आप टोल पर 100 मीटर से लंबी लाइन में फंसे हैं या आपको टोल बूथ तक पहुंचने में बहुत समय लग रहा है, तो आप 10 सेकंड नियम के तहत बिना टोल दिए भी निकल सकते हैं. अगर पीली लाइन से पीछे गाड़ियां खड़ी हैं, तो ऐसा हो सकता है.
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
9 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
13 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
13 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
14 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
19 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
20 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines