Delhi Airport का तीसरा रनवे 3 महीने रहेगा बंद; 17 साल बाद होने जा रहा है कायाकल्प, जानें फ्लाइट्स पर क्या होगा असर

दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट का तीसरा रनवे (11R/29L) 25 मई 2026 तक बंद रहेगा. 17 साल बाद हो रहे इस अपग्रेड से फ्लाइट्स पर क्या असर होगा? जानें पूरी डिटेल.

delhi airport

रनवे और टैक्सीवे बंद होने के कारण विमानों को रनवे तक पहुंचने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिससे टैक्सी टाइम बढ़ सकता है.

विज्ञापन

अगर आप आने वाले महीनों में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा और सबसे व्यस्त रहने वाला रनवे (11R/29L) अगले तीन महीनों के लिए बंद कर दिया गया है. दिल्ली एयरपोर्ट (IGI) ने अपने रनवे 11R/29L को अपग्रेड और मजबूती देने के लिए 25 मई तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. यह फैसला रनवे की सुरक्षा और भविष्य की क्षमता को बढ़ाने के लिए लिया गया है. हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं.

26 Feb Gold, Silver Rate: सस्‍ता हो गया सोना चांदी! जानें क‍ितना ग‍िरा आज भाव

Advertisment

क्या आपकी फ्लाइट पर पड़ेगा असर?

सबसे बड़ा सवाल यही है. एयरपोर्ट अथॉरिटी और DIAL (GMR) ने आश्वासन दिया है कि पीक समर सीजन होने के बावजूद फ्लाइट ऑपरेशंस पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. एयरपोर्ट रोजाना लगभग 1,520 फ्लाइट्स हैंडल करता है. क्लोजर के दौरान भी क्षमता को 1514 फ्लाइट्स पर बनाए रखा जाएगा. बता दें क‍ि दिल्ली एयरपोर्ट के पास कुल 4 रनवे हैं. एक के बंद होने पर बाकी तीन रनवे (27/9, 28/10, और 29R/11L) ट्रैफिक संभालेंगे. रनवे 09/27 को विशेष रूप से VVIP, स्टेट, डिफेंस और चुनिंदा सिविल फ्लाइट्स के लिए रिजर्व रखा गया है.

17 साल बाद क्यों पड़ी मरम्मत की जरूरत?
इस रनवे को साल 2008 में शुरू किया गया था. तब से यह लगातार 17 वर्षों से सेवा में है. लगातार इस्तेमाल और बढ़ते ट्रैफिक के कारण रनवे की सतह को री-सरफेस करने की जरूरत है. साल 2017 में छोटी मरम्मत हुई थी, लेकिन अब भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए बड़े स्तर पर मजबूती (Strengthening) जरूरी है.

क्या-क्या बदलेगा?
अगले 90 दिनों में रनवे पर कई बड़े काम होंगे. जैसे क‍ि रनवे की पूरी लेयर बदली जाएगी और एक नया टैक्सीवे (RET Z1) बनाया जाएगा ताकि लैंडिंग के बाद प्लेन जल्दी रनवे खाली कर सकें. इसके अलावा लगभग 2000 एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग (AGL) फिक्स्चर को बदला जाएगा. बेहतर विजिबिलिटी और सुरक्षा के लिए नया इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) लगाया जाएगा.

विज्ञापन

टैक्सीवे भी रहेंगे बंद
एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी NOTAM (Notice to Air Missions) के अनुसार, रनवे के साथ-साथ 15 से ज्यादा टैक्सीवे भी इस दौरान बंद रहेंगे. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (ATC) के लिए नए अस्थायी प्रोसीजर लागू किए गए हैं ताकि ऑपरेशंस पूरी तरह सुरक्षित रहें. हालांकि क्षमता बरकरार है, फिर भी अपनी एयरलाइन से समय-समय पर अपडेट लेते रहें. रनवे और टैक्सीवे बंद होने के कारण विमानों को रनवे तक पहुंचने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिससे टैक्सी टाइम बढ़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ