Business Idea: आजकल लोग जॉब से हटके बिजनेस करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में लगातार नए बिजनेस के ऑप्शन आपके सामने आते हैं, जिसमें स्मॉल बिजनेस काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक खास बिजनेस आइडिया लाए है, जिससे आप हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं। हम रेलवे स्टेशन पर शॉप खोलने की बात कर रहे हैं। ऐसे में सबसे पहले दिमाग आता है कि ये कैसे होगा और इसके लिए आपको क्या-क्या करना होगा?
अगर आप रेलवे के साथ पार्टनरशिप करके शॉप खोलना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर भी ऐसी ही दुकान खोल सकते हैं। आइये जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।
स्टेशन पर कैसे खोलें दुकान?
रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए आपको टेंडर हासिल करना होगा। यहां हम आपको ट्रेंडर हासिल करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर शॉप खोलने से पहले आपको यह तय करना होगा कि आप किस चीज की दुकान खोलेंगे। ये तय करने के बाद आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उस तरह की दुकान के लिए एलिजिबिलिटी चेक होगी जिसे आप खोलना चाहते हैं। बता दें कि आप आप रेलवे स्टेशन पर बुक स्टॉल, टी स्टॉल, फूड स्टॉल, न्यूजपेपर स्टॉल जैसे दुकानों के ऑप्शन को चुन सकते हैं।
railway
टेंडर के लिए क्या है जरूरी ?
आपको इस बात की जांच करनी होगी कि IRCTC की वेबसाइट पर जिस स्टेशन पर आप दुकान खोलना चाहते हैं, उसके लिए रेलवे टेंडर जारी हुआ है या नहीं। अगर टेंडर जारी हुआ है, तो आपको रेलवे के जोनल ऑफिस या TRS ऑफिस में जाकर फॉर्म भरकर जमा करना होगा। इसके बाद आपको टेंडर दे दिया जाएगा।
जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट?
बता दें कि ये दुकानें बोली के जरिए दी जाती हैं। ऐसे में कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट है, जो आपके पास होना जरूरी है। आपके पास आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड और बैंक डिटेल आदि होना जरूरी है। इसके साथ ही स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए रेलवे आपसे फीस लेता है. जो दुकान की साइज और लोकेशन के हिसाब से तय की जाती है। ऐसे में आपको 40,000 से 3 लाख रुपये तक देना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
8 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
14 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
16 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
17 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
18 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
19 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
20 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
22 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
22 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines