High Return on FD : काफी लोग अपनी छोटी-छोटी बचत को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इसमें जोखिम नहीं होता। निवेशक को साल के अंत में एक फिक्स रिटर्न मिलता है। हालांकि इसमें मिलने वाला रिटर्न दूसरी कई स्कीम के मुकाबले कम होता है, बावजूद इसके निवेशक FD में भरोसा रखते हैं। इस समय कई बैंक FD पर सालाना 9 फीसदी से ज्यादा भी रिटर्न दे रहे हैं। यह रिटर्न सेविंग्स अकाउंट में जमा रकम पर मिलने वाली ब्याज से ज्यादा होता है। ध्यान दें कि FD पर बैंक समय-समय पर ब्याज बदलते रहते हैं।
कई बैंक FD पर 9 फीसदी तक का रिटर्न दे रहे हैं।
ये बैंक दे रहे हैं अच्छा ब्याज
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक : यह बैंक 5 साल की निवेश वाली FD पर 9.01 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स के लिए ब्याज दर 9.25 फीसदी है।
यूनिटी स्मॉल फाइनैंस बैंक : यह बैंक 1001 दिन की मैच्योरिटी वाली FD पर सालाना 9 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक : यह बैंक उन FD पर 8.5 फीसदी की ब्याज दे रहा है जिनका मैच्योरिटी पीरियड 15 महीने है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक : यह बैंक भी 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों की लिस्ट में शामिल है। यह बैंक 444 दिन की मैच्योरिटी वाली FD पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक : यह बैंक 8 फीसदी की दर से FD पर ब्याज दे रहा है। हालांकि यह ब्याज 15 महीने की मैच्योरिटी पर FD पर है।
इनकम टैक्स में छूट लेकिन यहां देना पड़ता है टैक्स
FD में निवेश करने पर सालाना 1.50 लाख की छूट इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत मिल जाती है। वहीं अगर आप छोटी अवधि वाली FD कराते हैं तो उस पर मिली ब्याज पर टैक्स देना होता है। यह ब्याज आपकी सालाना इनकम में जोड़ी जाती है। इस प्रकार इनकम जिस टैक्स स्लैब में आएगी, उसी के अनुसार टैक्स देना होगा। अगर आप 80C का लाभ लेना चाहते हैं और ब्याज पर टैक्स नहीं देना चाहते तो 5 साल की अवधि वाली FD में इन्वेस्ट करें। इसे टैक्स सेविंग FD के तौर पर भी जाना जाता है।
काटा जाता है TDS
FD पर जो ब्याज मिलती है, उस पर TDS भी काटा जाता है। अगर आप एक साल में 40 हजार रुपये से ज्यादा की ब्याज कमाते हैं तो आपको 10 फीसदी TDS देना होगा। यह TDS बैंक द्वारा ही काट लिया जाता है। हालांकि सीनियर सिटीजन्स के मामले में कुछ छूट है। सीनियर सिटीजन्स के लिए यह छूट 50 हजार रुपये तक है।
यह भी पढ़ें : सिर्फ 80C ही नहीं, इन धाराओं पर भी मिलती है इनकम टैक्स में छूट; बचा सकते हैं ज्यादा पैसा
यह भी पढ़ें : पति से लेती हैं घर खर्च के लिए पैसे तो हो जाएं सावधान! इनकम टैक्स भेज सकता है नोटिस
Disclaimer: FD में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से जानकारी का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
9 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
13 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
14 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
17 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
19 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
21 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
22 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines