---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Tesla आखिरकार इंडिया में आ ही गई!, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया यह बड़ा बयान

Tesla car: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने टेस्ला को लेकर बड़ा बयान दिया है।अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि, इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला इंक ने साल 2023 के अंत तक इंडिया से 1.9 अरब डॉलर के ऑटोमोबाइल पार्ट्स खरीदने की प्लानिंग की है। आयात करीब दोगुना होगा दरअसल, बुधवार को ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स […]

---विज्ञापन---

Tesla car: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने टेस्ला को लेकर बड़ा बयान दिया है।अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि, इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला इंक ने साल 2023 के अंत तक इंडिया से 1.9 अरब डॉलर के ऑटोमोबाइल पार्ट्स खरीदने की प्लानिंग की है।

आयात करीब दोगुना होगा

दरअसल, बुधवार को ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) का वार्षिक सम्मेलन था। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। सम्मेलन में वक्तव्य देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, साल 2022 में टेस्ला द्वारा भारत से आयात किए गए 1 बिलियन डॉलर के ऑटो पार्ट्स की तुलना में आने वाले दिनों में आयात करीब दोगुना होगा।

---विज्ञापन---

इलेक्ट्रिक कंपोनेंट खरीदे जाएंगे

केंद्रीय मंत्री ने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि पिछले साल टेस्ला ने इंडिया से एक अरब डॉलर के कंपोनेंट खरीदे थे। उन्होंने कहा कि अब कंपनी का लक्ष्य 1.7 से लेकर 1.9 अरब डॉलर तक के कंपोनेंट खरीदने की है। मंत्री ने आगे कहा कि उन्हें विश्‍वास है कि इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य हैं, जिन्हें “हमें आकर्षित करने का प्रयास करना चाहिए”।

नई ईवी नीति पर काम हो रहा है

बता दें इससे पहले यह बात सामने आई थी कि टेस्ला इंडिया में ऑटो पार्ट्स व इलेक्ट्रॉनिक्स सीरीज को भारत में लाने की संभावनाओं पर काम कर रही है। इसके अलावा जानकारी के अनुसार सरकार इंडिया में विदेशी ईवी निर्माताओं को आकर्षित करने पर काम कर रही है। जिसके लिए नई ईवी नीति पर काम हो रहा है।

---विज्ञापन---

टेस्ला कार में चार बैटरी पैक 

टेस्ला नए प्लांट के साथ-साथ कंपोनेंट्स में निवेश के साथ भारत में एंट्री कर रहा है। कार लवर्स टेस्ला की कारों का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बता दें Tesla Model 3 70 लाख से 90 लाख रुपये में आती है। इसमें अलग-अलग चार 54 kWh, 62 kWh, 75 kWh, और 82 kWh बैटरी पैक मिलते हैं।

रियर बंपर माउंटेड रिफलेक्टर

टेस्ला 3 कार एक बार फुल चार्ज होने पर अलग-अलग वेरिएंट में 354 kms से 523 kms तक की फुल रेंज देती है। Tesla Model 3 में sweptback LED हेडलैंप, LED टेललाइट, 18 इंच के अलॉय व्हील, A-पीलर माउंटेड ORVMs और रियर बंपर माउंटेड रिफलेक्टर मिलते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 14, 2023 08:43 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola