नहीं रहीं कॉस्मेटिक क्वीन ऑफ इंडिया सिमोन टाटा, नोएल और रतन टाटा से था गहरा र‍िश्‍ता

टाटा ग्रुप के एक बयान के अनुसार, लैक्मे की ‘जारिना’ सिमोन टाटा को शनिवार सुबह अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी. भारत में एक टूर‍िस्‍ट के तौर पर आई थीं और क‍िस तरह वह टाटा ग्रुप का ह‍िस्‍सा बन गईं, जानें.

ेsimone tata

रतन टाटा की स्‍टेप मदर का देहांत

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा की मां और स्वर्गीय रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा का शुक्रवार सुबह न‍िधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडम‍िट थीं. सिमोन टाटा 95 साल की थीं. सिमोन टाटा के परिवार में उनके बेटे नोएल, उनकी पत्नी आलू मिस्त्री और पोते-पोतियां नेविल, माया और लिआ हैं. कंपनी के मुताब‍िक शनिवार सुबह कोलाबा के कैथेड्रल ऑफ द होली नेम चर्च में अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी.

विज्ञापन

टूर‍िस्‍ट के तौर पर आईं थीं भारत

स्विट्जरलैंड के जिनेवा में जन्मी सिमोन नेवल डुनोयर पहली बार सन 1953 में एक टूरिस्ट के तौर पर इंडिया आई थीं. सिमोन ने दो साल बाद नेवल एच. टाटा से शादी की और शादी के तुरंत बाद 1960 के दशक की शुरुआत में टाटा ग्रुप के साथ अपना प्रोफेशनल जुड़ाव शुरू किया.

विज्ञापन

कॉस्मेटिक क्वीन ऑफ इंडिया
बहुत कम लोगों को पता है क‍ि लैक्मे की स्थापना टाटा ग्रुप ने 1952 में की थी. लेक‍िन इसे घर-घर तक पहुंचाने वाली सिमोन टाटा ही थीं. सिमोन टाटा 1961 में लैक्मे के बोर्ड में शामिल हुईं, जो उस समय टाटा ऑयल मिल्स कंपनी (TOMCO) की एक छोटी सब्सिडियरी कंपनी थी, जो हमाम, ओके और मोदी सोप्स जैसे अपने पर्सनल केयर ब्रांड्स के लिए जानी जाती थी. एक साफ विजन के लिए उनके प्रयास ने ब्रांड को आज इतना बड़ा बना दिया.

उन्हें 1982 में लैक्मे की चेयरपर्सन बनाया गया और भारतीय महिलाओं के बीच ब्यूटी प्रोडक्ट्स को पॉपुलर बनाने और देश के पहले मॉडर्न कंज्यूमर ब्रांड्स में से एक को बनाने के लिए उन्हें ‘कॉस्मेटिक क्वीन ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाने लगा.

विज्ञापन

एक दूर की सोचने वाली आंत्रप्रेन्योर के तौर पर, उन्होंने लैक्मे को एक लीडिंग कॉस्मेटिक्स ब्रांड में बदल दिया. फ‍िर 1996 में, टाटा ने लैक्मे को हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड (HLL) को बेच दिया और उस पैसे से ट्रेंट शुरू किया, जिससे टाटा का पॉपुलर वेस्टसाइड ब्रांड बना, जिसे ट्रेंट लिमिटेड मैनेज करता है. वह 2006 तक ट्रेंट की नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन रहीं.

उन्हें भारत के लीडिंग कॉस्मेटिक ब्रांड के तौर पर Lakme की ग्रोथ में उनके योगदान और वेस्टसाइड चेन के साथ फैशन रिटेल की नींव रखने के लिए हमेशा याद किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ