टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन ने अपने ग्राहकों को आगाह किया, जानें क्या है मामला

cyber Fraud

नई दिल्ली: टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड उत्तरी दिल्ली में 70 लाख से अधिक लोगों को बिजली की आपूर्ति करती है। लिमिटेड द्वारा शनिवार को ग्राहकों को फंसाने के लिए हो रही कई धोखाधड़ी गतिविधियों के खिलाफ एक एडवाइजरी जारी की है। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि ये बदमाश बिजली काटने या फिर से जोड़ने, फर्जी ऐप इंस्टालेशन, फर्जी विजिट, लंबित बिल भुगतान के लिए पैसे मांगने आदि के झूठे संदेश भेजते हैं।

कई टाटा पावर-डीडीएल ग्राहकों ने ऐसे संदेश प्राप्त किए, जिसमें कहा गया था कि उनकी बिजली आपूर्ति काट दी जाएगी क्योंकि बिल भुगतान अपडेट नहीं किया गया है। ऐसे में ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ये धोखेबाज ग्राहकों को कॉल करने या व्हाट्सएप संदेश भेजने या यहां तक कि व्यक्तिगत रूप से मिलने का अनुरोध करने के लिए भी कहते हैं। इसमें कहा गया है कि ठगी की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं क्योंकि लोग सहज रूप से नंबर पर कॉल करते हैं या मदद मांगते हैं और गोपनीय जानकारी देने का लालच देते हैं।

ग्राहकों से अपने संचार के माध्यम से, कंपनी ने किसी भी अनौपचारिक नंबर पर कॉल नहीं करने, ऐसी गतिविधियों के लिए किसी तीसरे पक्ष के ऐप को डाउनलोड करने, या किसी कर्मचारी से मिलने का अनुरोध को ठुकराने का अनुरोध किया। हालांकि, यदि कोई कर्मचारी ग्राहकों के परिसर में जाता है, तो कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप टीपीडीडीएल कनेक्ट का उपयोग करके उसकी पहचान सत्यापित की जा सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ