Subrata Roy के बाद अब Sahara India के करोड़ों निवेशकों के पैसे का क्या होगा?

Sahara India Investors Refund: सहारा इंडिया परिवार के करोड़ों निवेशकों को टेंशन हो गई है। सहारा ग्रुप में देश के लाखों लोगों ने पैसे लगाए गए हैं, ऐसे में उनकी चिंता का विषय है कि पैसे की वापसी कैसे होगी?

Subrata Roy

Subrata Roy

Subrata Roy Passes Away How Investors Money Will Refund: सुब्रत रॉय अब दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनके जाने के बाद सहारा इंडिया परिवार के करोड़ों निवेशकों को टेंशन हो गई है। सहारा ग्रुप में देश के लाखों लोगों ने पैसे लगाए गए हैं, ऐसे में उनकी चिंता का विषय है, उनके पैसे की वापसी कैसे होगी? क्या उन्हें अब रिफंड मिलेगा, हालांकि केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके जरिए सहारा के निवेशकों को उनका पैसा वापस देने का ऐलान किया गया था और यह प्रोसेस चल भी रहा है, लेकिन लोगों को पैसे डूबने का डर सता रहा है, क्योंकि काफी लंबे समय के बाद निवेशकों को अपना पैसा वापस मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब अचानक सुब्रत रॉय चले गए तो उनकी चिंता बढ़ गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी में फंसा निवेशकों का पैसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहारा की 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी में लोगों का पैसा फंसा है। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा ग्रुप को अगस्त 2012 में करीब 3 करोड़ निवेशकों को ब्याज के साथ उनका पैसा लौटाने का आदेश दिया था। इसके बाद अगस्त 2023 में केंद्र सरकार ने सहारा ग्रुप की मदद करते हुए https://mocrefund.crcs.gov.in/ सहारा रिफंड पोर्टल बनाया, जो सहारा समूह की चारों को-ऑपरेटिव सोसाइटियों के निवेशकों का पैसा वापस करेगा। 5 हजार करोड़ रुपये लौटाए जाने का वादा किया गया है। लोगों ने सहारा की इन सोसाइटियों में पैसा लगाया है…
1. सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ
2. सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, भोपाल
3. हुमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता
4. स्टार्स मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद

विज्ञापन

मार्च 2022 से पहले निवेश करने वालों को मिलेगा रिफंड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहाराश्री की मौत से निवेशकों के पैसे के रिफंड प्रोसेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। निवेशक सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन करना जारी रखें। 22 मार्च 2022 से पहले सहारा में निवेश करने वाले लोग ही इस पोर्टल के जरिए रिफंड पा सकते हैं। रिफंड के लिए निवेशकों को ऑनलाइन क्लेम करना होगा। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। ऑनलाइन अप्लाई करते समय जरूरी कागजात और रसीद अपलोड करनी होगी। वेरिफिकेशन के बाद पैसा वापस कर दिया जाएगा। पैसा किश्तों में वापस मिलेगा। आवेदन फ्री होगा। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए निवेशक टोल फ्री नंबरों ( 1800 103 6891/ 1800 103 6893) पर कॉल कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए निवेशक का मोबाइल नंबर और आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ