हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budget 2026 के द‍िन घटेगा या बढ़ेगा शेयर बाजार? जानें कैसा रहा है अब तक स्‍टॉक मार्केट का र‍िएक्‍शन

यूनियन बजट 2026 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, शेयर बाजार में हलचल तेज हो गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को बजट पेश करेंगी. खास बात यह है कि इस साल 1 फरवरी को रविवार होने के बावजूद शेयर बाजार (NSE और BSE) ट्रेडिंग के लिए खुले रहेंगे.

विज्ञापन
बजट के द‍िन शेयर बाजार का र‍िएक्‍शन

Budget 2026 share bazar: इस बार बजट 1 फरवरी 2026 को पेश हो रहा है, जो रव‍िवार का द‍िन है. वैसे तो रव‍िवार के द‍िन शेयर बाजार बंद रहता है, लेक‍िन बजट के कारण शेयर बाजार खुला रहेगा. प‍िछले कुछ सालों में बजट के द‍िन शेयर बाजार का र‍िएक्‍शन म‍िलाजुला रहा है. साल 2021 में बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखने को म‍िला, वहीं 2024 में बजट के बाद स्‍टॉक मार्केट का मूड बिगाड़ा द‍िखा और -0.20% की ग‍िरावट पर बंद हुआ. आइये देखते हैं क‍ि बजट के दिन बाजार का मूड कैसा रह सकता है और प‍िछले 5 साल में कैसा रहा है.

Budget 2026: मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स के लिए खुशखबरी, इस बार होंगे कई बड़े बदलाव! जानें

Budget 2026: कैसा रहेगा बाजार का मूड?

बाजार के जानकारों और ब्रोकरेज फर्म्स (जैसे मॉर्गन स्टैनली और एक्सिस सिक्योरिटीज) के अनुसार, इस साल बजट का फोकस रक्षा और राजकोषीय घोटे पर रहेगा. सरकार रक्षा क्षेत्र के कैपेक्स में 12-15% की बढ़ोतरी कर सकती है. दूसरी ओर सरकार का लक्ष्य घाटे को जीडीपी के 4.2% तक लाने का हो सकता है, जिससे बाजार में स्थिरता आएगी. मिडिल क्लास के लिए इनकम टैक्स में संभावित बदलावों से खपत आधारित शेयरों (FMCG और ऑटो) में तेजी आ सकती है.

विज्ञापन

Budget 2026: 20% तक बढ़ सकता है इस बार रक्षा बजट, हो सकती हैं नई घोषणाएं

बजट से ठीक पहले (जनवरी के आखिरी हफ्ते में) बाजार में 1400 अंकों की भारी गिरावट देखी गई है, जिससे निफ्टी 25000 के अहम सपोर्ट लेवल के पास ट्रेड कर रहा है. ऐसे में बजट के दिन एक ‘टेक्निकल पुलबैक’ (बढ़त) की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

Rail Budget 2026: भारत का पहला रेल बजट कब और किसने पेश किया? जानें 1947 के बजट की पूरी कहानी

प‍िछले 5 साल में कैसा रहा है परफॉर्मेंस
बजट के दिन बाजार का रिएक्शन मिला-जुला रहा है. पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें:

विज्ञापन
  • 2021: +5.0% (बड़ी बढ़त) – कोविड के बाद बेहतरीन राहत पैकेज की घोषणा.
  • 2022: +1.36% (तेजी) – कैपेक्स और डिजिटल एसेट्स पर फोकस
  • 2023: +0.27% (फ्लैट) – भारी उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त
  • 2024 (Interim): -0.20% (गिरावट) – कोई बड़ी घोषणा नहीं होने से मुनाफावसूली
  • 2025: 0.5% – 1% (उतार-चढ़ाव) – फिस्कल डेफिसिट कम करने पर जोर

Explainer: पहली बार कब पेश हुआ था Budget, क‍ितनी म‍िली थी टैक्‍स छूट; 90% लोगों को नहीं पता

किन सेक्टर्स पर रहेगी नजर? (Top Sectors to Watch)
बजट के दिन इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में भारी एक्शन दिख सकता है:

विज्ञापन
  • रेलवे: वंदे भारत और अमृत भारत स्टेशन योजना के लिए फंड
  • डिफेंस: आत्मनिर्भर भारत के तहत नए ऑर्डर की उम्मीद
  • हाउसिंग: अफोर्डेबल हाउसिंग (PMAY) के लिए टैक्स छूट
  • पावर & ग्रीन एनर्जी: ग्रीन हाइड्रोजन और रिन्यूएबल एनर्जी पर जोर
  • बैंकिंग: राजकोषीय अनुशासन से पीएसयू बैंकों को राहत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola