Stock Market Update: बाजार खुलते ही दौड़े सेंसेक्स और निफ्टी, मार्केट में हरियाली

शेयर बाजार आज उछाल के साथ खुला है। प्री-ओपनिंग में बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा था और मार्केट खुलने पर भी उसमें तेजी बरकरार रही। इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी छलांग लगाने में सफल रहे थे। इस तरह लगातार दूसरे सत्र में बाजार अच्छी बढ़त के साथ खुला है।

Stock Market

शेयर बाजार (Stock Market) में हरियाली दिखाई दे रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी दोनों ग्रीन लाइन पर कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 349 अंकों की बढ़त और निफ्टी 97 अंकों की मजबूती हासिल कर चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऑटो इंडेक्स लाल 

शुरुआती कारोबार में अधिकांश इंडेक्स ग्रीन नजर आ रहे हैं। निफ्टी आईटी, फार्मा, मेटल और बैंकिंग इंडेक्स में तेजी है। जबकि निफ्टी ऑटो इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। मारुति सुजुकी और महिंद्रा के शेयर नुकसान में हैं। वहीं, हुंडई इंडिया के शेयर 0.69% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी मिड कैप और लार्ज कैप दोनों इंडेक्स बढ़त हासिल कर चुके हैं।

अन्य बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान का मार्केट लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। Nikkei 225 इंडेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। इसी तरह, ताइवान का TAIEX 1.34% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.093% गिर चुका है। जबकि, हांगकांग का हैंग सेंग 1.61% और चीन का SSE Composite इंडेक्स 0.30% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा है।

विज्ञापन

यूएस मार्केट में घबराहट

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर लगातार तेज होती जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग आक्रामक ढंग से एक-दूसरे के खिलाफ फैसले ले रहे हैं। दो देशों की इस लड़ाई से पूरी दुनिया के प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, अमेरिका को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसी के चलते अमेरिकी बाजार में घबराहट का माहौल है। पिछले सत्र में नैस्डेक और डाव जोन्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिका के केंद्रीय बैंक के चेयरमैन ने भी टैरिफ नीतियों पर सवाल उठाते हुए चेतवानी दी है कि इससे महंगाई और बेरोजगारी बढ़ सकती है। इससे निवेशकों में घबराहट और बढ़ गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ