Stock Market Update: बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 500 पॉइंट्स की मजबूती

स्टॉक मार्केट आज ग्रीन लाइन पर खुला है। प्री -ओपनिंग में बाजार में गिरावट नजर आ रही थी, लेकिन बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने दौड़ लगा थी। हालांकि, पहलगाम हमले के चलते भारत और पाकिस्तान में बढ़ रहे तनाव का असर भी बाजार पर दिखाई दे रहा है।

Stock Market Live Updates, share market today, Stock Market today, Sensex Today,

शेयर बाजार 2025

शेयर बाजार के लिए नए सप्ताह की शुरुआत अब तक अच्छी नजर आ रही है। मार्केट हरे निशान पर खुला हो और तेजी से दौड़ रहा है। शुरुआत में बाजार कुछ दबाव में नजर आ रहा था, लेकिन बाद में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने रफ्तार पकड़ ली। खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 500 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 100 अंकों से अधिक की बढ़त हासिल कर चुके थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस वजह से मिला बूस्ट

भारतीय बाजार को वैश्विक स्तर पर मिले मजबूत संकेतों से भी सपोर्ट मिला है। एशियाई बाजार में जापान का Nikkei 225 बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी ग्रीन लाइन पर है। हांगकांग का हैंग सेंग और ताइवान का TAIEX भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, चीन के SSE Composite जरूर गिरावट आई है। इससे पहले, अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ था। प्रमुख यूएस इंडेक्स Nasdaq Composite में 1.26%, s&p 500 में 0.74% और Dow Jones में 0.050% की बढ़त दर्ज हुई।

विज्ञापन

टैरिफ पर रहेगी नजर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर भारत-पाकिस्तान में कुछ बड़ा होता है, केवल तभी मार्केट में कोई बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। अभी जो माहौल है, उसमें मार्केट में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उनके अनुसार, फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा कुछ नहीं है, जिससे मार्केट की चाल प्रभावित हो। हां, टैरिफ पर 90 दिनों की राहत के बाद डोनाल्ड ट्रंप का रुख क्या रहता है, इस पर जरूर बाजार की नजर रहेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ