Stock Market Trading on Saturday: आज शनिवार को भी खुला रहेगा शेयर बाजार, जानिए क्या है वजह

Stock Market Trading on Saturday : क्या आप जानते हैं आज छुट्टी के दिन भी शेयर बाजार ओपन रहेगा। आज आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर पाएंगे। चलिए जानें इसकी वजह क्या है…

Stock Market Trading on Saturday

Stock Market Trading on Saturday: आज, शनिवार 28 सितंबर को, शेयर बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा, लेकिन ये कोई आम दिन नहीं है। ऐसे में अब बहुत से लोगों के मन में ये सवाल चल रहा है कि क्या आज आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर पाएंगे और शेयर खरीद-बेच सकेंगे? चलिए इसके बारे में जानते हैं और ये भी जानते हैं कि आखिर क्यों आज छुट्टी के दिन शेयर बाजार खुलेगा…

विज्ञापन

क्यों खुला है शेयर बाजार?

NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) आज एक बड़ा परीक्षण कर रहा है। दरअसल, यह ट्रेडिंग NSE की डिजास्टर रिकवरी साइट के जरिए की जाएगी। ताकि, इमरजेंसी सिचुएशन में भी एक्सचेंज की सर्विस स्मूथ चल सकें। इस टेस्ट के जरिए, NSE यह सुनिश्चित कर रहा है कि अगर कभी ऐसी स्थिति आती है, तो निवेशकों को किसी तरह की परेशानी न हो। एनएसई के बयान के अनुसार शनिवार को मॉक ट्रेडिंग सेशन दोपहर 12 बजे शुरू होकर 1 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन

क्या आप आज शेयर खरीद-बेच सकते हैं?

जी हां, आप आज शेयर खरीद-बेच सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि यह एक स्पेशल टेस्ट है। इसलिए, आपको सामान्य दिनों की तुलना में कुछ अलग चीजें देखने को मिल सकती हैं। वहीं, NSE ने अभी T+0 सेटलमेंट को भी लागू करने का फैसला टाल दिया है। इसका मतलब है कि अभी भी शेयर खरीदने के बाद आपको अगले दिन शेयर मिलेंगे।

T+0 सेटलमेंट क्या है?

T+0 सेटलमेंट का मतलब है कि आप जिस दिन कोई शेयर खरीदते हैं, उसी दिन आपको वो शेयर मिल जाता है और सेलर को पैसे मिल जाते हैं। फिलहाल T+0 सेटलमेंट को रोक दिया गया है। NSE अभी भी T+0 सेटलमेंट सिस्टम को पूरी तरह से तैयार करना चाहता है। वे यह चाहते हैं कि इस सिस्टम में कोई भी खामी न रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ