Stock Market में आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजी, कल आई थीं बड़ी खबरें

Stocks in Focus: कल शेयर बाजार की क्लोजिंग बेल बजने के बाद कुछ कंपनियों की कारोबारी गतिविधियों को लेकर खबरें सामने आई थीं, जिनका असर आज उनके शेयरों पर नजर आ सकता है।

Stock Market में आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजी, कल आई थीं बड़ी खबरें

Stock Market

Stock Market News: शेयर मार्केट में कल एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए। आज मार्केट में लिस्टेड कुछ कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। दरअसल, इन कंपनियों को लेकर कुछ खबरें सामने आई हैं, जिसका असर उनके स्टॉक पर पड़ सकता है।

SRF Ltd

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने SRF में अपने विश्वास को बढ़ाया है। LIC ने कल मार्केट बंद होने के बाद बताया कि उसने SRF में अपनी हिस्सेदारी 4.97% से बढ़ाकर 5% कर ली है। LIC ने प्रति शेयर 2,272.956 रुपये के भाव पर अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है। LIC के विश्वास से SRF के शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है। कल के गिरावट वाले बाजार में भी कंपनी के शेयर तेजी के साथ 2,302.65 रुपए पर बंद हुए थे। इसके साथ ही LIC के शेयरों में भी कुछ एक्शन दिखाई दे सकता है।

Hindustan Petroleum

ऑयल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बोर्ड ने मुंबई रिफाइनरी के मॉर्डनाइजेशन प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 4,679 करोड़ रुपये है. कंपनी का स्टॉक कल करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 407.35 रुपए पर बंद हुआ था। हालांकि, इस साल अब तक इसमें 52.91% की तेजी भी आई है।

Railtel Corporation of India

रेलवे से जुड़ी कंपनी RailTel को 37.99 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे सेंट्रल वेयरहाउस कॉरपोरेशन से वर्क ऑर्डर मिला है। सोमवार के गिरावट वाले बाजार में भी कंपनी के शेयर दौड़ते हुए ग्रीन लाइन पर बंद हुए थे। 441 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर इस साल अब तक 24.91% का रिटर्न दे चुका है।

Texmaco Rail & Engineering

रेलवे से जुड़ी इस कंपनी ने भी नए ऑर्डर की जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड से उसे 187.41 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। 228.65 रुपए कीमत वाला कंपनी का शेयर इस साल अब तक 31.41% की मजबूती हासिल कर चुका है। इसी तरह रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को भी बड़ा ऑर्डर मिला है। 270 करोड़ रुपये का यह ऑर्डर महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से जुड़ा है। कंपनी के शेयर कल बढ़त के साथ 469.90 रुपये पर बंद हुए थे।

Wipro Ltd

दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो के शेयरों में कल लाली छाई रही, लेकिन आज कुछ एक्शन दिखाई दे सकता है। दरअसल, कंपनी Applied Value ग्रुप की 3 कंपनियों का अधिग्रहण करने वाली है. विप्रो ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया ही कि वो एप्लाइड वैल्यू टेक्नोलॉजीज इंक, एप्लाइड वैल्यू टेक्नोलॉजीज बीवी और एप्लाइड वैल्यू टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 100% शेयर होल्डिंग हासिल करने वाली है। विप्रो का शेयर कल 308.70 रुपए पर बंद हुआ था और इस साल अब तक तक 29.39% का रिटर्न दे चुका है।

(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ