Stock Market Update: पल भर में बदला नजारा, हरे और लाल के बीच झूल रहा बाजार

भारतीय शेयर बाजार आज भी उछाल के साथ खुला, लेकिन कुछ ही देर में उसमें गिरावट आ गई। सेंसेक्स और निफ्टी इस समय उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे हैं। इससे पहले यानी 21 अप्रैल को मार्केट बड़ी छलांग लगाने में कामयाब रहा था।

Share Market Update

इस सप्ताह के लगातार दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी देखी गई, लेकिन चंद ही मिनटों में पूरी तस्वीर बदल गई। बाजार हरे से लाल हो गया और उसमें लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी लाल और हरे निशान के बीच झूल रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 200 और निफ्टी में 57 अंकों से अधिक की तेजी आ चुकी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

दूसरे बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान का Nikkei 225 इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स और ताइवान का TAIEX भी लाल हैं। जबकि चीन के SSE Composite और दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में तेजी देखाई दे रही है। एशियाई बाजारों की इस मिलीजुली शुरुआत और अमेरिकी बाजार में नरमी से भारतीय बाजार की चाल भी प्रभावित हुई है।

कम नहीं हुई घबराहट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर यूएस मार्केट में अब भी घबराहट का माहौल है। इसके अलावा, ट्रंप के फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल पर बढ़ते हमलों ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप ने केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठाए हैं। 21 अप्रैल को अमेरिकी बाजार इस वजह से लाल निशान पर बंद हुआ। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 2.48 फीसदी, एसएंडपी500 भी 2.36 फीसदी और नैस्डेक कंपोजिट 2.55 फीसदी गिरकर बंद हुए। वहीं अमेरिकी डॉलर इंडेक्स गिरकर 97.92 पर आ गया, जो मार्च 2022 के बाद से इसका निचला स्तर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ