ITC Hotels से लेकर Denta Water की लिस्टिंग तक, Stock Market से आईं ये बड़ी खबरें

Share Marker News: शेयर मार्केट में आज आईटीसी होटल्स के साथ-साथ डेंटा वॉटर के शेयरों की लिस्टिंग हुई है। इस बीच BHEL के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

ITC Hotels से लेकर Denta Water की लिस्टिंग तक, Stock Market से आईं ये बड़ी खबरें

Stock Market

Stock Market Update: आईटीसी होटल्स की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग हो गई है। हालांकि, कंपनी की बाजार में एंट्री उम्मीद अनुरूप नहीं रही है। ITC होटल्स के शेयर शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 188 रुपये और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 180 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए हैं। यह लिस्टिंग डिस्कवर्ड प्राइस 270 रुपये प्रति शेयर से 30.37% कम है। बता दें कि ITC ने पिछले साल अपने होटल बिजनेस को लिस्ट करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन

ITC के शेयर भी गिरे

वहीं, आईटीसी होटल्स की पैरेंट कंपनी ITC के शेयरों में आज भी गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर सुबह 11 बजे के आसपास 431.60 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इससे पहले, मंगलवार को भी इसमें नरमी देखने को मिली थी। इस शेयर का 52 वीक का हाई केवल 528.50 रुपये है।

विज्ञापन

Denta Water Listing Gain

उधर, डेंटा वॉटर भी शेयर बाजार में लिस्ट हो गई है। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 294 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और इसकी लिस्टिंग 300 रुपये के पार हुई है। BSE पर यह 330 रुपये और NSE पर 325 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ है। इस तरह, आईपीओ निवेशकों को करीब 12 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है। लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयर और ऊपर चढ़े हैं। खबर लिखे जाने तक BSE पर यह 340.00 रुपये पर पहुंच गया था।

विज्ञापन

JSW Energy Share Fall

सज्जन जिंदल की कंपनी JSW एनर्जी के शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में यह 10% तक लुढ़क गया था। हालांकि, बाद में इसने कुछ रिकवरी की। दरअसल, कंपनी के तिमाही नतीजे उम्मीद अनुरूप नहीं रहे हैं और इसका असर उसके शेयरों पर नजर आ रहा है। कंपनी के कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 27% की भारी कमी दर्ज हुई है।

BHEL के शेयर उछले

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 3.86% चढ़ गया है। दरअसल, दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 60.3 करोड़ से बढ़कर 134.7 करोड़ पहुंच गया है। इसी तरह, कंपनी की कमाई भी 5,503.8 करोड़ से बढ़कर 7,277.1 करोड़ पर पहुंच गई है। इस वजह से कंपनी के शेयर उछाल पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ