सेंसेक्स 500 अंक गिरा, न‍िवेशकों ने पकड़ा माथा; एक दिन में डूब गए 3 लाख करोड़ रुपये

सेंसेक्स 534 अंक या 0.63% गिरकर 84679.86 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50, 167 अंक गिरकर 25860.10 पर सेटल हुआ. BSE मिडकैप इंडेक्स 0.78% गिरा जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.69% की गिरावट आई.

stock market crash (1)

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे सेशन में गिरे, क्योंकि लगातार विदेशी पोर्टफोलियो आउटफ्लो और कमजोर रुपये ने निवेशकों को परेशान रखा. अमेरिका के साथ संभावित ट्रेड डील को लेकर बनी अनिश्चितता ने दलाल स्ट्रीट पर सतर्क माहौल को और बढ़ा दिया. इस बीच सेंसेक्स 534 अंकों की गिरावट के साथ 84679.86 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50, 167 अंकों की गिरावट के साथ 25860.10 पर सेटल हुआ. BSE मिडकैप इंडेक्स 0.78% गिरा जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.69% की गिरावट आई.

विज्ञापन

निवेशकों को एक ही सेशन में 3 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का नुकसान हुआ, क्योंकि BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सेशन के 471 लाख करोड़ रुपये से घटकर 467.6 लाख करोड़ रुपये हो गया.

विज्ञापन

आज भारतीय शेयर बाजार क्यों गिरा?

बाजार गिरने का सबसे बड़ा कारण भारतीय रुपये की कमजोरी है. रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91 पर है, जिससे घरेलू बाजार में रिकवरी की संभावनाओं को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. इसके अलावा कमजोर ग्लोबल संकेत और विदेशी पूंजी का बाहर जाना भी कारण बना.

शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद BSE पर आठ शेयरों में 15% से ज्‍यादा की तेजी
अमीन्स एंड प्लास्टिसाइज़र, असाही सोंगवॉन कलर्स, एम्पवोल्ट्स, शिश इंडस्ट्रीज, PMC फिनकॉर्प, तिलक वेंचर्स, एग्री-टेक (इंडिया) और EPACK ड्यूरेबल ये आठ शेयर थे जिनमें BSE पर 15% से ज्‍यादा की तेजी आई. वहीं, दूसरी ओर, फैबिनो एंटरप्राइजेज, चेमकार्ट इंडिया, ऑलकार्गो टर्मिनल्स, यूनिफिंज कैपिटल इंडिया और पटेल इंजीनियरिंग-RE ये पांच स्टॉक थे, जो BSE पर 15% से ज्‍यादा गिर गए.

विज्ञापन

निफ्टी 50 इंडेक्स में टॉप गेनर
निफ्टी 50 इंडेक्स में सिर्फ 11 स्टॉक हरे निशान में बंद हुए, जिनमें भारती एयरटेल (1.70% ऊपर), टाइटन कंपनी (1.65% ऊपर) और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (1.26% ऊपर) टॉप गेनर रहे.

निफ्टी 50 इंडेक्स में टॉप लूजर
इंडेक्स में एक्सिस बैंक (5.12% नीचे), इटरनल (4.67% नीचे) और JSW स्टील (2.66% नीचे) के शेयर टॉप लूजर रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ