---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

लाल बाजार में भी Adani Stocks पर चढ़ा हरा रंग, आखिर क्या है वजह?

Stock Market: शेयर मार्केट में आज भी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, इस गिरावट वाले बाजार में भी अधिकांश Adani Stocks तेजी से भाग रहे हैं।

---विज्ञापन---

Stock Market Update: शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक BSE सेंसेक्स में 300 और NSE निफ्टी में 100 अंकों से अधिक की गिरावट आ गई थी। इससे पहले सोमवार को भी मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालांकि, आज के लाल बाजार में अडाणी समूह के शेयरों में हरियाली छाई हुई है।

इतने चढ़े शेयर

अडाणी समूह के अधिकांश शेयर ग्रीन लाइन पर कारोबार कर रहे हैं। ACC, अडाणी पोर्ट्स, अडाणी टोटल गैस और अडाणी विल्मर को छोड़ दें, तो समूह के बाकी सभी शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह 11 बजे तक अडाणी एंटरप्राइजेज (3.25%) और अडाणी पावर (2.01%) बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसी तरह, अडाणी ग्रीन, अडाणी एनर्जी, NDTV और अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड में भी तेजी देखने को मिली है।

---विज्ञापन---

यूएस से आई खबर

अडाणी के शेयरों में तेजी अमेरिका से आई एक खबर के चलते आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत 1977 के विदेशी भ्रष्ट आचरण निवारण अधिनियम (FCPA) को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। FCPA अमेरिकी कंपनियों को विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देने से रोकता है। अडाणी प्रमोटर्स पर इसी के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।

इस तरह हुआ असर

डोनाल्ड ट्रंप ने न्याय विभाग को निर्देश दिया है कि वह FCPA के तहत चल रही जांच और मामलों को तब तक रोक दे, जब तक कि इस संबंध में नए दिशानिर्देश जारी नहीं किए जाते। इस खबर के सामने आते ही अडाणी समूह के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली चुनाव के नतीजों से भी Adani Stocks में मजबूती आई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – Gold Price: सोने की चढ़ती कीमतों के बीच RBI क्यों जमकर कर रहा खरीदारी?

प्रमुख इंडेक्स कमजोर

वहीं, अधिकांश बैंकिंग स्टॉक्स आज भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। SBI, PNB, यूनियन बैंक, BoB जैसे सरकारी बैंकों के शेयर गिरावट का सामना कर रहे हैं। निफ्टी PSU index 1.85% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह, निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.41% और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.56% की गिरावट आई है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 11, 2025 11:29 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola