Sovereign Gold Bonds New Issue : अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो एक अच्छी खबर है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की नई स्कीम सब्स्क्रिप्शन के लिए खुल गई है। इसके तहत निवेशक 6263 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बॉन्ड खरीद सकते हैं। वहीं, अगर आप ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो आपको डिस्काउंट भी मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन करने पर मिलेगा डिस्काउंट
बता दें कि अगर एसजीबी खरीदने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो आपको हर ग्राम पर 50 रुपये की छूट मिलेगी। इस हिसाब से एक ग्राम सोने की कीमत 6213 रुपये हो जाएगी। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एसजीबी के लिए सब्स्क्राइब करने का समय आने वाली 16 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। वहीं, बॉन्ड 21 फरवरी को जारी किए जाएंगे।
कैसे कर सकते हैं पेमेंट? कैश की सीमा कितनी
एसजीबी के लिए भुगतान कई माध्यमों से किया जा सकता है। इसमें नकद पेमेंट, डिमांड ड्राफ्ट, चेक या इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग आदि शामिल हैं। यदि कैश पेमेंट करेंगे तो अधिकतम 20,000 रुपये का भुगतान कर सकते हैं। एसजीबी की कीमत पिछले तीन कारोबारी दिलों में 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत की औसत क्लोजिंग के आधार पर तय की जाती है।
बढ़िया ब्याज दर के साथ टैक्स में भी मिलेगी छूट
इसके लिए कोई व्यक्ति न्यूनतम एक ग्राम और अधिकतम 4 किलो तक के लिए निवेश कर सकता है। बॉन्ड की अवधि 8 साल की है। इसमें अच्छा रिटर्न और टैक्स में भी छूट मिलती है। इसके जरिए फिजिकल गोल्ड खरीदे बिना फायदा कमा सकते हैं। सब्सक्राइबर्स को ढाई फीसदी के ब्याज और मैच्योरिटी के समय बाजार भाव के हिसाब से भी पैसा मिलता है।
ये भी पढ़ें: Paytm Bank में है खाता तो जरूर पढ़ें यह खबर
ये भी पढ़ें: FD पर ये सात बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज
ये भी पढ़ें: EPFO के 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
2 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
5 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
6 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
18 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
20 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
21 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
23 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines