Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 100 अंक ऊपर, Nifty 17300 के पार

Share Market Update
विज्ञापन

Share Market Update: ग्‍लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज भी तेजी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार (3 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी देखी जा रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी दोनों हरे न‍िशान पर खुले हैं।

 

Advertisment

आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 107.59 अंक की तेजी के साथ 58243.95 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 25.20 अंक की गिरावट के साथ 17370.70 अंक के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 100 अंकों से ज्यादा की तेजी पर खुलने में कामयाब रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 37.45 अंक की तेजी के साथ 17,349 के ऊपर खुला है।

विज्ञापन

बाजार का आज का हाल

आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,000 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,153 शेयर तेजी के साथ और 742 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 105 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 63 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 76 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 49 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

डॉलर के मुकाबले 3 पैसे मजबूत हुआ रुपया

विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 78.68 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे की मजबूती के साथ 78.71 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो सिप्ला 2.08 फीसदी, इंफोसिस 0.69 फीसदी और डीवीज लैब्स 0.66 फीसदी तेजी पर है। वहीं अपोलो हॉस्पिटल्स 0.60 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील 0.58 फीसदी की बढ़त पर है। बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, श्री सीमेंट्स, टेक महिंद्रा भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

– वहीं के गिरने वाले शयर्स पर गौर करें तो कोल इंडिया 2.16%, एमएंडएम 1.39% और टाटा मोटर्स 1.39% की नरमी पर है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक 1.38% और आईटीसी 1.11 % की गिरावट पर है। एनटीपीसी, ओएनजीसी, हिंडाल्को और नेस्ले के साथ कई शेयर्स में भी गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

मंगलवार (2 August): सेंसेक्स 20 अंक की तेजी के साथ 58,136 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 5 अंक बढ़कर 17,345 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

सोमवार (1 August): सेंसेक्स 545 की तेजी के साथ 58,115 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 181 अंक की बढ़त के साथ 17,340 अंक पर बंद हुआ था।

शुक्रवार (29 July): सेंसेक्स 712 अंक की तेजी के साथ 56,570 अंकों पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 229 की तेजी के साथ 17,158 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

गुरुवार (28 July): सेंसेक्स 1,041 अंक से ज्‍यादा चढ़कर 56,857 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 287 अंक चढ़कर 16,929 अंक पर बंद हुआ था।

बुधवार (27 July): सेंसेक्स सेंसेक्स 547.83 अंक की छलांग लगाकर 55,816.32 पर बंद हुआ था। वहीं 157.95 अंक की बढ़त के साथ 16,641.80 प्‍वाइंट पर बंद हुआ।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ