Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज लगातार सातवें दिन उछाल जारी है। इस तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार अपने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्ट और निफ्टी ने आज एकबार फिर नया रिकॉर्ड हाई बनाया है।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार (30 November) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 61 अंकों की उछाल के साथ 62, 743 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 8 अंकों की तेजी के साथ 18,626 के स्तर पर खुला। फिलहाल बाजार में तेजी का रूख कायम है।
अभी पढ़ें – टोयोटा इंडिया के वाइस चेयरमैन नहीं रहे, जापानी फर्म को ऐसे लाए थे भारत
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में कुल 2,486 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें से करीब 1,734 शेयर तेजी तो 632 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 120 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं 63 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी 11 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर खुले।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो बजाज ऑटो, हिन्डाल्को, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, अदानी इंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो इनफोसिस, बीपीसीएल, पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, मारुति सुजुकी, टेक महिन्द्रा समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 8 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला। मंगलवार को आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 81.64 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबीर दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 81.72 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोना 3425 रुपये लुढ़का, अब 31,000 से भी कम में खरीदें एक तोला
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (29 November): सेंसेक्स 177 अंकों की तेजी के साथ 62,681 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 55 अंक उछलकर 18,618 अंक पर बंद हुआ, जो अबतक का सबसे उच्चतम स्तर है।
सोमवार (28 November): सेंसेक्स 211 अंकों की उछाल के साथ 62,504 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 18,562 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (25 November): सेंसेक्स 20 अंकों की तेजी के साथ 62,293 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 28 अंकों की उछाल के साथ 18,512 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (24 November): सेंसेक्स 762 अंकों की तेजी के साथ 62,272 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 216 अंकों की उछाल के साथ 18,484 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (23 November): सेंसेक्स 91 अंकों की बढ़त के साथ 61,510 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 23 अंकों की बढ़त के साथ 18,267 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
12 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
13 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
16 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
17 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
20 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
20 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
21 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines