Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Update: शादियों के सीजन में सोने और चांदी खरीदारी का इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सोने के साथ-साथ चांदी के के दामों में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 77 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 425 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही मंगलवार को सोने करीब 52800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61700 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुई। फिलहाल लोगों पास सोना करीब 3400 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 18300 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का मौका है।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 77 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 52775 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 192 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 52852 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 425 रुपये की गिरावट के साथ 61685 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) 281 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 62110 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 77 सस्ता होकर 52775 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 76 रुपया सस्ता होकर 52564 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 70 रुपया सस्ता होकर 48342 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 48 रुपया सस्ता होकर 39581 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 45 रुपये सस्ता होकर 30873 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3425 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18295 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
अभी पढ़ें – ITR Filing: आप कैसे जमा करते हैं अपना Income Tax? अब उठाएं इस नए पोर्टल का फायदा, मिलेगी सुविधा
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो लग्न के सीजन अभी काफी बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द इसका खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।