Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर रूख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी के कारण पिछले पांच दिनों से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। अलम यह है कि पिछले पांच दिनों में सेंसेक्स में 3000 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
आज लगातार छठे दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजर में गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (28 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 608 अंकों की गिरावट के साथ 56,498 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 182 अंकों की नरमी के साथ 16,866 के स्तर पर खुला है।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,621 कंपनियों में कारोबार शुरू हुई। जिसमें से करीब 619 शेयर तेजी तो 898 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 104 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं 33 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 12 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो पावरग्रिड, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, विप्रो, पावरग्रिड, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज लैब्स, सिप्ला, आयशर मोटर्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो भारती एयरटेल, टीसीएस, एलएंडटी, नेस्ले, एसबीआई, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।
अभी पढ़ें – PM Kisan Yojana 12th installment: दशहरे से पहले बड़ी खबर, इस तारीख को लाभार्थियों को मिलेगा पैसा
डॉलर के मुकाबले 32 पैसे कमोजरी के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 32 पैसे की कमजोरी के साथ 81.91 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ 81.58 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (27 September): सेंसेक्स 37 अंकों की गिरावट के साथ 57,107 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 9 अंकों की नरमी के साथ 17,007 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (26 September): सेंसेक्स 953 अंकों की गिरावट के साथ 57,145 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 311 अंक गिरकर 17,016 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (23 September): सेंसेक्स 1,020 अंकों की गिरावट के साथ 58,098 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 302 अंकों की गिरावट के साथ 17,327 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (22 September): सेंसेक्स 4337 अंकों की गिरावट के साथ 59,119 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 88 अंक लुढ़कर 17,629 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (21 September): सेंसेक्स 262 अंकों की गिरावट के साथ 59,456 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 97 की गिरावट के साथ 17,718 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
5 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
8 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
9 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
12 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
13 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
14 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
17 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines