Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 500 अंक उछला तो Nifty 134 अंक चढ़ा
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update: यूस फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दर में 75 पैसे की बढ़ोतरी और ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत के बाद आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में भी तेजी देखी जा रही है। भारतीय शेयर बाजार में इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार (28 July) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी देखने को मिल रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स 451.23 अंक यानी 0.81 की तेजी के साथ 56,267 पर खुला हैं, वहीं एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) निफ्टी 133.05 अंक यानी 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 16,774 पर खुला है। फिलहाल सेंसेक्स 505.39 अंक की तेजी के साथ 56,321.71 पर और निफ्टी 134.85 अंकों की तेजी के साथ 16,776.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Sensex opens in green – currently at 56,321.71 points, up by 505.39 Nifty rises 134.85 points, currently at 16,776.65. pic.twitter.com/PuxW38NdHs
— ANI (@ANI) July 28, 2022
आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,358 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 921 शेयर तेजी के साथ और 355 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 82 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 53 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 5 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 80 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 32 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
– आज सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों की बात करें तो बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक में 5.55-1.65 फीसदी के बीच उछाल दर्ज किया जा रहा है। जबकि विप्रो, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के साथ एशियन पेंट्स भी तेजी पर है।
– वहीं आज के गिरने वाले शेयरों को देखें तो सेंसेक्स में एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडस्ट्रीज, आईटीसी, भारती एयरटेल, सन फार्मा और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज में 1.20-0.74 फीसदी की गिरावट के बीच कारोबार कर रहे हैं।
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की मजबूती के साथ 79.78 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की कमजोरी के साथ 79.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार (27 July): सेंसेक्स सेंसेक्स 547.83 अंक की छलांग लगाकर 55,816.32 पर बंद हुआ था। वहीं 157.95 अंक की बढ़त के साथ 16,641.80 प्वाइंट पर बंद हुआ।
मंगलवार (26 July): सेंसेक्स 497 अंक की गिरावट के साथ 55,268 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 147 अंक टूटकर 16,483 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (25 July): सेंसेक्स 306 के नुकसान के साथ 55,766.22 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 88.45 अंक की गिरावट के साथ 16,631 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (22 July): सेंसेक्स 371 अंक की तेजी के साथ 56,053 अंकों पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 105 की तेजी के साथ 16,710 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (21 July): सेंसेक्स 284 अंक से ज्यादा चढ़कर 55,681 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 84 अंक चढ़कर 16,605 अंक पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: