Stock Market Opening: लगातार सातवें दिन शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में उछाल
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार सातवें दिन तेजी का रूख है। इस महीने के आखिरी कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुरुवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज भी तेजी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। बाजार में बैंकिंग और IT स्टॉक्स सबसे आगे हैं। सेंसेक्स हल्की मजबूती के साथ 60700 के अहम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह निफ्टी भी 17,950 के लेवल पर है।
भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते पांचवे और आखिरी दिन आज शुक्रवार (28 April 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी से हुई है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 87 अंकों की तेजी के साथ 60,737 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 30 अंकों की बढ़त के साथ 17,945 के स्तर पर खुला।
इससे पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 349 अंकों की उछाल के साथ 60,649 और एनएसई का निफ्टी 101 अंकों की तेजी के साथ 17,915 के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: