Stock Market Opening: शेयर बाजार में हरियाली, आज के टॉप गेनर में एमएंडएम तो कोटक महिंद्रा पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। सोमवार आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे रंग के साथ हुई है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार (26 June 2023) सुबह बाजार तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद सेंसेक्स एकबार फिर 63,000 के पार पहुंच गया है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 88 अंकों की तेजी के साथ 63,066 के स्तर के पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 40 अंकों की बढ़त के साथ 18,708 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 259 अंक नीचे होकर 62979.37 के स्तर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 106 अंक गिरकर 18665 के स्तर पर बंद हुआ।
आज सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 82.00 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ 81.96 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: