Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिल रहे मिले जुले संकेतों और अमेरिकी बाजार में गिरावट पर ब्रेक बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (25 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी देखी जा रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोना 4500 तो चांदी 24700 रु तक हुआ सस्ता, जानें ताजा भाव
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 230 अंकों की तेजी के साथ 59,315 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 10 अंकों की चढ़कर 17,605 के स्तर पर खुला है।
बाजार का आज का हाल
BSE में आज शुरुआत में कुल 1,586 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई। जिसमें से करीब 1,067 शेयर तेजी और 424 शेयर गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 95 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके साथ ही आज 66 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर और 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो इंडसइंड, मारुति, एचयूएल, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एसबीआई, एक्सिस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी समेत कई शेयरों में तेजी है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टेक महिंद्रा, एचसीएल, सिप्ला, अपोलो हॉस्पिटल्स, आयशर मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प समेत कई शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 1 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में आज रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 1 पैसे की कमजोरी के साथ 79.80 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 79.81 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल की कीमत जारी, जानें आपके शहर में क्या है रेट
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
बुधवार (17 August): सेंसेक्स 54 अंक की तेजी के साथ 59,085 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 27 अंक की बढ़त के साथ 17,604 प्वाइंट पर बंद हुआ।
मंगलवार (23 August): सेंसेक्स 257 अंकों की गिरावट के साथ 59,031 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 86 अंक की गिरावट के साथ 17,577 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (22 August): सेंसेक्स 872 अंकों की गिरावट के साथ 58,773 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 267 अंक की नरमी के साथ 17,490 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (19 August): सेंसेक्स 652 अंकों की गिरावट के साथ 60,000 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 198 की गिरावट के साथ 17,758 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (18 August): सेंसेक्स 37 अंकों की तेजी के साथ 60,298 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 12 अंक चढ़कर 17,956 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
6 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
17 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
22 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
22 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
23 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines