Share Market Update: नए साल 2023 के पहले महीने का आखिरी कारोबारी दिन। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुला है। आज सेंसेक्स में 254 और निफ्टी में 90 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई।
एशियाई बाजारों का मिलाजुला रुख
आज एशिया के ज्यादातर शेयर बाजारों में तेजी दिख रहा है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में 0.81 फीसदी, जापान के निक्केई बाजार में 1.34 फीसदी , हांगकांग के बाजार में 1.79 फीसदी, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.62 फीसदी और चीन के शंघाई कंपोजिट में आज 0.75 फीसदी की उछाल दिखे जा रही है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (23 January 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 257 अंकों की उछाल के साथ 60,612 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 90 अंकों की तेजी के साथ 18,118 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (20 January 2023) को भी बाजार में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 360 अंकों की तेजी के साथ 60,621 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 अंकों की उछाल के साथ 18,027 के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – पीपीएफ में निवेश को लेकर नया अपडेट! इसे जाने बिना पैसा न डालें
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में आज शुरुआत में करीब 2,741 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें करीब 1,679 शेयर तेजी तो 899 गिरावट के साथ खुली। जबकि 163 कंपनियों के शेयर भाव स्थिर हैं। वहीं आज 100 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 37 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो हिन्डाल्को, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकार्प, पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, एसबीआई समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो अल्ट्रा टेक सीमेंट, एनटीपीसी, अदानी पोर्ट्स, अदानी इंटरप्राइजेज, जेएसडब्लू स्टील समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
और पढ़िए – शादी के सीजन में रुला रहा है सोना, खरीदारी से पहले यहां जानें ताजा रेट
डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती के साथ खुला। रुपया आज 18 पैसे की मजबूती के साथ 80.94 के स्तर पर खुला। 1 दिसंबर के बाद पहली बार रुपया 82 के नीचे फिसला है। कारोबार के दौरान रुपया मजबूत होकर 80.88 के स्तर तक आया जो दो महीने का उच्चतम स्तर है।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
5 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
6 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
7 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
7 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
9 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
10 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
22 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines