Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज भी गिरावट का रुख है। लगतार तीसरे दिन आज भी सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स 33 अंक और निफ्टी 20 अंकों की तेजी के साथ खुला। बाजार खुलते ही यह नीचे फिसल गया। फिलहाल सेंसेक्स 101.59 अंकों की गिरावट के साथ 59,643.39 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 21.65 अंकों की गिरावट 17,532.65 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार (22 February 2023) को भी भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुई थी। सेंसेक्स करीब 927 अंक गिरकर के साथ 59,744 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 272 अंकों की नरमी के साथ 17,554 के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार को बाजार में की चौतरफा गिरावट देखने को मिली। जिसमें बैंकिंग, मेटल्स और आईटी सबसे आगे रहे।
औरपढ़िए – फिर लुढ़का सोना, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ से इंदौर तक ये रहा रेट
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो आज के ट्रेडिंग सत्र में टाटा स्टील, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, लार्सन, आईटीसी, भारती एयरटेल समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो गिरावट वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनैंस, इंडसइंड बैंक, टाइटन समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
बुधवार (22 February 2023): सेंसेक्स करीब 927 अंक गिरकर 59,744 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 272 अंकों की नरमी के साथ 17,554 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (21 February 2023): सेंसेक्स करीब 18 अंक गिरकर 60,672 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 18 अंकों की नरमी के साथ 17,826 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (20 February 2023): सेंसेक्स 311 अंकों की गिरावट के साथ 60,691 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 97 अंकों की नरमी के साथ 17,847 अंक पर बंद हुआ था।
औरपढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें