Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Today, 23 February 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। आज एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हप्ते के चौथे दिन गुरुवार सोने के दाम में 199 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है। जबकि चांदी की कीमत में 693 रुपये प्रति किलो की दर से नरमी देखी जा है। इसके बाद आज सोना गिरकर 56197 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी लुढ़ककर 65293 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (23 February 2023) सोना (Gold Price Today) 199 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 56197 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 112 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56496 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price Update) आज 693 रुपये लुढ़ककर 65293 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 216 रुपये तेजी के 65986 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
और पढ़िए – अब करें खुद का बिजनेस, मुद्रा योजना में पाएं पूरे 10 लाख का लोन, घर बैठे ऐसे करें आवेदन
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2685 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 2 फरवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 14600 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए – आसमान पर पहुंचे इंदिरा गांधी की तस्वीर वाले सिक्के के दाम! यहां बिकेगा सबसे महंगा, जल्दी बेचें
इस तरह गुरुवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 56197 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 55972 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 51477 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 42148 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 32875 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51950, 24ct Gold : Rs. 56610, Silver Price : Rs. 68800
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51800, 24ct Gold : Rs. 56510, Silver Price : Rs. 68800
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51800, 24ct Gold : Rs. 56510, Silver Price : Rs. 68800
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52540, 24ct Gold : Rs. 57220, Silver Price : Rs. 71500
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51800, 24ct Gold : Rs. 56510, Silver Price : Rs. 71500
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51850, 24ct Gold : Rs. 56560, Silver Price : Rs. 71500
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51850, 24ct Gold : Rs. 56560, Silver Price : Rs. 71500
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51850, 24ct Gold : Rs. 56560, Silver Price : Rs. 68800
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51850, 24ct Gold : Rs. 56560, Silver Price : Rs. 68800
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51800, 24ct Gold : Rs. 56510, Silver Price : Rs. 68800
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51800, 24ct Gold : Rs. 56510, Silver Price : Rs. 71500
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51950, 24ct Gold : Rs. 56610, Silver Price : Rs. 68800
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52930, 24ct Gold : 55580, Silver Price : Rs. 71,500
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52930, 24ct Gold : 55580, Silver Price : Rs. 71,500
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51950, 24ct Gold : Rs. 56610, Silver Price : Rs. 68800
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51850, 24ct Gold : Rs. 56560, Silver Price : Rs. 68800
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51950, 24ct Gold : Rs. 56610, Silver Price : Rs. 68800
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।