Stock Market Opening : लगातार तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, आज के टॉप गेनर में लार्सन तो इनफोसिस पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी पर आज ब्रेक लगता दिखा रहा है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन कारोबार की शुरुआत निगेटिव मोड पर हुई है। शुक्रवार आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सेंसक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत लाल रंग के साथ हुई है।
इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन आज शुक्रवार को (21 July 2023) सुबह बाजार गिरावट के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 476 अंकों की गिरावट के साथ 67,095 के स्तर के पर तो एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 123 अंकों की नरमी के साथ 19,855 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 474 अंकों की मजबूती के साथ 67,572 के स्तर पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी करीब 146 अंकों की उछाल के साथ 19,979 के स्तर पर बंद हुआ।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,438 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,136 शेयर तेजी, 1174 गिरावट तो 128 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 89 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 9 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
और व्यापार समाचार – सेंसेक्स 470 अंक उछला निफ्टी 20K के पार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे सूचकांक
आज शुक्रवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की नरमी के साथ 82.05 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूती के साथ 81.93 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: