Share Market Closing: सेंसेक्स 470 अंक उछला, निफ्टी 20K के पार; रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे सूचकांक

Share Market

Share Market Closing: कई दिनों की सकारात्मक शुरुआत के बाद गुरुवार को भारतीय सूचकांक फ्लैट खुले। सेंसेक्स 67,074.34 पर खुला (पिछला बंद: 67,097.44) और फिर 67,619.17 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया। वहींस इस बीच, निफ्टी 19,831.70 (पिछला बंद: 19,833.15) पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 19,991.85 के नए ऑल टाइम उच्च स्तर को छू गया।

मार्केट बंद होने के समय बीएसई सेंसेक्स 474.46 अंक बढ़कर 67,571.90 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी50 146 अंक बढ़कर 19,979.15 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।

शेयरों पर मारें एक नजर

सेंसेक्स सूचकांक में बढ़त के लिए ICICI बैंक और ITC का टॉप योगदान रहा। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस सूचकांक पर टॉप पर रहे। आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, अशोक लीलैंड, डॉ. रेड्डीज लैब्स, ल्यूपिन और टाटा मोटर्स – डीवीआर सहित 230 शेयरों ने बीएसई पर इंट्राडे ट्रेड में अपने 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर को छुआ।

निफ्टी इंडेक्स में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर टॉप गेनर रहे। दूसरी ओर, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर सूचकांक में टॉप लूजर के रूप में बंद हुए। निफ्टी इंडेक्स में 38 शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ