Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले ग्लेबल संकेत के बीच भारतीय घरेलू शेयर में तीन दिनों की तेजी के बाद आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते से चौथे दिन आज गुरुवार (17 November) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं। सेंसेक्स में आज 168 अंक और निफ्टी में 51 अंकों की नरमी देखने को मिली।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 168 अंकों की गिरावट के साथ 61,812 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 51 अंक गिरकर 18,358 के स्तर पर खुला।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज सुबह शुरुआत में कुल 1,618 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें 734 शेयर तेजी तो 750 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 134 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं 36 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 9 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो र्सन, पावर ग्रिड, सिप्ला, टाटा कंज्यूमर, भारती एयरटेल, सन फार्मा, अडानी इँटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टाटा मोटर्स, टाइटन कंपनी, हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, आईशर मोटर्स, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, जेएसडब्ल्यु स्टील, टीसीएस समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 36 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज 36 पैसे की कमजोरी के साथ 80.94 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की कमजोरी के साथ 81.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Indian Railways: रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, होने वाली है सैलरी में बढ़ोतरी, प्रमोशन भी मिलेगा
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
बुधवार (16 November): सेंसेक्स 107 अंकों की बढ़त के साथ 61,980 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 6 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 18,409 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (15 November): सेंसेक्स 250 अंकों की बढ़त के साथ 61,872 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 अंक मजबूती के साथ 18,403 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (14 November): सेंसेक्स 171 अंकों की गिरावट के साथ 61,624 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 21 अंक लुढ़ककर 18,329 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (11 November): सेंसेक्स 1181 अंकों की तेजी के साथ 61,795 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 321 अंक उछलकर 18,362 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (10 November): सेंसेक्स 420 अंकों की गिरावट के साथ 60,613 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 128 अंक लुढ़कर 18,028 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (9 November): सेंसेक्स 151 अंकों की गिरावट के साथ 61,033 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 45 अंक लुढ़कर 18,157 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
16 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
18 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
18 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
19 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
20 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
22 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
1 day agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines