Indian Railways: रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, होने वाली है सैलरी में बढ़ोतरी, प्रमोशन भी मिलेगा

employees railway

Indian Railways: भारतीय रेलवे के हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे के नए कदम से करीब 80 हजार कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होने जा रही है। दरअसल, रेलवे ने एक नया प्रावधान लागू किया है। इस प्रावधान के तहत पर्यवेक्षी संवर्ग (supervisory cadre) को ग्रुप ‘A’ अधिकारियों के बराबर उच्च वेतनमान तक पहुंचने का मौका मिलेगा। इससे करीब 80 हजार रेल कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का अवसर मिलेगा, जो वेतन गतिरोथ का सामना कर रहे हैं। साथ ही प्रमोशन के भी अवसर मिलेंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को नए प्रावधान की घोषणा करते हुए कहा कि रेलवे के लेवल-7 में सुपरवाइजरी कैडर के वेतनमान में गतिरोथ था और उनकी पदोन्नति की गुंजाइश बहुत कम थी। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘पिछले 16 साल से पर्यवेक्षक संवर्ग के वेतनमान में वृद्धि की मांग की जा रही थी। प्रोन्नति का एक ही रास्ता था ग्रुप ‘B’ की परीक्षा देकर चयन हो जाना। अब 50 फीसदी कर्मचारियों को लेवल 7 से लेवल 8 तक जाने का प्रावधान किया गया है।’

उन्होंने कहा कि गैर-कार्यकारी ग्रेड में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को चार साल में लेवल-8 से लेवल-9 में पदोन्नत करने का प्रावधान किया गया है।

इन कर्मचारियों को फायदा पहुंचने की उम्मीद

इस कदम से 40,000 सुपरवाइजरी श्रेणी के कर्मचारियों जैसे स्टेशन मास्टर, टिकट चेकर्स, ट्रैफिक इंस्पेक्टरों को लाभ होने की उम्मीद है। वेतनमान में बढ़ोतरी का मतलब है कि सभी को औसतन 2,500 रुपये से 4,000 रुपये प्रति माह अतिरिक्त वेतन मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ