Stock Market Opening : शेयर बाजार में नरमी, आज के टॉप गेनर में टाटा स्टील तो एयरटेल पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत निगेटिव मोड पर हुई है। लगातार दो दिनों की तेजी के बाद बुधवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत गिरवाट के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में सुस्ती देखी जा रही है। आज भी शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हल्के लाल रंग के साथ हुई है।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (14 June 2023) सुबह बाजार सुस्ती के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। सोमवार और मंगलवा की तेजी बाद आज भारतीय शेयर बाजार में निगेटिव रुख है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 107 अंकों की गिरावट के साथ 63,028 के स्तर के पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 13 अंकों की उछाल के साथ 18,705 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन मंगलवार (13 June 2023 ) को भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 418 अंकों की उछाल के साथ 63,143 के करीब और निफ्टी करीब 114 अंकों की मजबूती के साथ 18,716 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,197 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 753 शेयर तेजी, 590 गिरावट तो 124 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 43 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे गिरकर 82.29 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 82.33 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: