Stock Market Opening: शेयर बाजार में हरियाली, आज के टॉप गेनर में अल्ट्राटेक सीमेंट तो पावरग्रिड पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर में पिछले दो कारोबारी दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगता दिख रहा है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी का रूख है। सेंसेक्ट और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 170 और निफ्टी 27 अंकों की तेजी के साथ खुला। PSU Bank, मीडिया और मेटल्स में आज तेजी देखी जा रही है.
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 170 अंकों की गिरावट के साथ 62,300 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 85 अंकों की नरमी के साथ 18,524 के स्तर पर खुला।
वहीं इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार (12 December 2022) को भी भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में मामूली गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 51 अंकों की गिरावट के साथ 62,130 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी 0.5 अंक की चढ़कर के साथ 18,497 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 30 में से 12 शेयर बढ़कर बंद हुए। 18 शेयरों में गिरावट रही।
और पढ़िए – Gold Price Update: शादी के सीजन में सोना 2100 तो चांदी 12800 रुपये सस्ता खरीदने का सुनहरा मौका
इस हफ्ते कारोबारी दूसरे दिन आज भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.65 के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे गिरकर 82.53 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (12 December): सेंसेक्स 51 अंकों की गिरावट के साथ 62,130 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 0.5 अंकों की बढ़त के साथ 18,497 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (9 December): सेंसेक्स 389 अंकों की गिरावट के साथ 62,181 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 112 अंकों की नरमी के साथ 18,496 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (8 December): सेंसेक्स 160 अंकों की बढ़त के साथ 62,570 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 48 अंकों की बढ़त के साथ 18,609 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (7 December): सेंसेक्स 215 अंकों की गिरावट के साथ 62,410 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 82 अंकों की नरमी के साथ 18,560 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (6 December): सेंसेक्स 208 अंकों की गिरावट के साथ 62,626 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 58 अंकों की नरमी के साथ 18,642 अंक पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: