---विज्ञापन---

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का बाजार पर कैसा रहा असर? गिरावट के बाद सेंसेक्स फिर 80 हजार के पार

Share Market Update: आज हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का बाजार पर मामूली असर देखने को मिला है। सेंसेक्स और निफ्टी में जहां शुरुआत में गिरावट देखने को मिली तो वहीं अब फिर से सेंसेक्स 80 हजार के पार पहुंच गया है। चलिए जानें मार्केट का हाल...

Share Market Update: हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि इसका सीधा असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिलेगा लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं हुआ। शेयर मार्केट हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। जबकि 11 बजे के बाद फिर से सेंसेक्स 80 हजार के पार पहुंच गया।

इसी बीच सेबी चीफ माधवी पुरी बुच ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और बेबुनियाद बताया था। इस मामले पर उनका कहना है कि जब अडानी ग्रुप के खिलाफ आरोप लगे थे तब ग्रुप को कारण बताओं नोटिस भेजा गया था और आरोपी की जांच हुई थी इसलिए ये अब बुनियाद है।

---विज्ञापन---

आज सेंसेक्स सुबह 9 बजे 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,450 के लेवल पर ओपन हुआ। हालांकि इस दौरान अडानी के शेयर्स में गिरावट देखने को मिली। जबकि निफ्टी में भी करीब 50 अंक की मामूली गिरावट देखने को मिल थी लेकिन अब 12 बजे तक मार्केट फिर से हरे निशान में कारोबार कर रही है।

निवेशकों को 53000 करोड़ का नुकसान

आज मार्केट ओपन होते ही करीब 9:30 बजे के आस-पास अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में 7% तक की गिरावट आई, जिससे निवेशकों को लगभग 53,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, क्योंकि 10 अडानी शेयर्स का कंबाइंड मार्केट कैपिटलाइजेशन गिरकर 16.7 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह तब हुआ जब अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट में सेबी प्रमुख के खिलाफ आरोप लगाए थे। हालांकि अब 12 बजे तक ये सभी शेयर्स काफी अच्छा रिकवर कर चुके हैं और 4% तक गिरावट पर बने हुए हैं।

---विज्ञापन---

अडानी के इन शेयर्स में गिरावट (9:30 बजे)

  • अडानी एंटरप्राइजेज: करंट प्राइस 3100, गिरावट ₹87.55 (2.75%)
  • अडानी पोर्ट्स: करंट प्राइस 1484, गिरावट ₹49.10 (3.20%)
  • अडानी ग्रीन एनर्जी: करंट प्राइस 1703, गिरावट ₹77.10 (4.33%)
  • अडानी टोटल गैस: करंट प्राइस 809, गिरावट ₹60.65 (6.97%)
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस: करंट प्राइस 1056, गिरावट ₹47.50 (4.30%)
  • अडानी पावर: करंट प्राइस 654, गिरावट ₹41.10 (5.91%)
  • अडानी विल्मर: करंट प्राइस 368, गिरावट ₹16.55 (4.30%)
  • अंबुजा सीमेंट: करंट प्राइस 622, गिरावट ₹9.10 (1.44%)
  • ACC: करंट प्राइस 2317, गिरावट ₹34.10 (1.45%)
  • NDTV: करंट प्राइस 202, गिरावट ₹5.46 (2.620)

ये भी पढ़ें : Hindenberg की रिपोर्ट से आज शेयर बाजार में फटेगा बम? जानें क्या कहते हैं Experts

अमेरिकी बाजार में उछाल

दूसरी तरफ शुक्रवार को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.13% की बढ़त के बाद 39,497 के लेवल पर क्लोज हुआ। जबकि नैस्डैक भी 0.51% की बढ़त के बाद 16,745 के लेवल पर क्लोज हुआ था। S&P500 में भी 0.47% की तेजी देखने को मिली थी जिसके बाद ये 5,344 के लेवल पर क्लोज हुआ।

---विज्ञापन---

IPO में इन्वेस्ट करने का मौका…

वहीं, अगर आप IPO में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। आज से सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन हो चुका है। इन्वेस्टर्स 14 अगस्त तक इस IPO के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जबकि 20 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

First published on: Aug 12, 2024 09:51 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola