Share Market LIVE: आज मंगलवार का दिन शेयर बाजार के लिए मंगल रहा। काफी दिनों के बाद हरे निशान पर बाजार की शुरुआत हुई थी। जो उसने पूरे दिन मेंटेन करके रखी। लगभग सभी सेक्टर में बड़े शेयर अच्छा प्रदर्शन करके दिखा रहे हैं। हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। निवेशकों ने आज जमकर खरीदारी की है। उम्मीद जताई जा रही है कि कल भी खरीदारी का माहौल जारी रहेगा। मुनाफा बाजारी अभी दो-चार दिन दूर रह सकती है। आज की क्लोजिंग 66, 428.09 का रहा है।
ये है आज के टॉप स्टॉक्स
आज के टॉप स्टॉक्स की बात करें तो उसमें चेन्नई पेट्रो का नाम सबसे आगे है। शेयर ने 12.30 फीसदी की ग्रोथ दिखाई है। इसके अलावा MRPL के शेयर ने 12 फीसदी, TN पेट्रो ने 9 फीसदी और GP पेट्रो ने 4.75 फीसदी का कमाल दिखाया है।
ये हैं टॉप लूजर्स स्टॉक्स
L&T Ltd. में 1.16 फीसदी की गिरावट देखी गई है। साथ में Takeda Pharmaceutical Co Ltd भी 0.66 फीसदी नीचे गया है। TCS के शेयर भी 0.49 फीसदी गिरे हैं। हालांकि शेयर से उम्मीद सबसे ज्यादा की जा रही थी, पर रिजल्ट ने कहीं ना कहीं हैरान किया है।
कल कैसी रहेगी स्थिति
कल की स्थिति के बारे में बात करें 50 से 60 फीसदी चांस हैं कि हरे निशान पर शेयर मार्केट खुलेगा। ऐसे में अगर कल शेयर बाजार आज के जैसा प्रदर्शन करता है तो फिर पूरा हफ्ता हमें खरीदारी जमकर देखने को मिल सकती है। लेकिन अगर 50 से 40 फीसदी बाजार ने लाल निशान पर शुरुआत की तो फिर आने वाला हफ्ता निवेशकों के लिए परेशानी पैदा करने वाला हो सकता है। इसलिए कल बाजार में खरीदारी के लिए जाना होगा। लॉन्ग नहीं तो शॉर्ट के लिए प्लानिंग बनानी होगी।