News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Real Estate Investment: हम सभी निवेश करना चाहते हैं, सर्च करते हैं कोई एक ऐसा जरिया मिले जहां पैसा आने वाले 5 से 10 सालों में डबल हो जाए। लेकिन कुछ जानकारी के अभाव में हम ऐसी जगह अपने सेविंग को लगा देते हैं, जिनसे पैसा डबल तो छोड़िए, कम और हो जाता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताते हैं, जहां प्रॉपर्टी के जरिए अपने पैसे को दोगुना या तीन गुना कर सकते हैं।
सबसे पहले अपने बजट को तय करें। उसके हिसाब से कितनी बड़ी प्रॉपर्टी लेनी है, वह डिसाइड करें। अगर आपको लगता है कि लोन लेने से आप उसकी ईएमआई को चुका सकते हैं, तो फिर लोन भी लिया जा सकता है।
प्रॉपर्टी लेना इतना मुश्किल नहीं है जितना उसकी जगह सर्च करना। क्योंकि आपको सभी फैक्टर पर एक साथ काम करना होता है। आप किस जगह ले रहे हैं, वहां माहौल कैसा है, आने वाले समय में वहां ग्रोथ कितनी होगी, रोड कैसी है, मेट्रो या फिर रेल कनेक्टिविटी कैसी है, ये सभी विचार करके ही अपनी प्रॉपर्टी डिसाइड करें।
प्रॉपर्टी डिसाइड करने के बाद अगर वो रेडी टू मूव है तो जल्द ही उसे रेंट आउट करने की कोशिश करें। अगर अभी उसे बनवाना है तो फिर 6 महीने या फिर साल भर के अंदर उसे रेडी कर दें। क्योंकि जितना ज्यादा लंबा आपका मामला फंसेगा उतनी ही देरी से रिटर्न आपको मिलेगी।
मार्केट से ज्यादा दूर प्रॉपर्टी की ना रखें। क्योंकि अमूमन देखा जाता है कि लोग बाजार के पास रहना ही पसंद करते हैं। साथ में हॉस्पिटल या फिर बच्चों का स्कूल भी होना चाहिए। अगर यह सभी फैक्टर एक साथ मिल जाते हैं तो आपकी प्रॉपर्टी में उम्मीद के अनुसार रिटर्न मिल सकता है।
रेंट आउट के लिए जल्दबाजी न करें। एक बात का ध्यान ये भी रखें कि अगर रेंट पर उठाना है तो जल्दबाजी में किसी को भी ना दे दें। सबसे पहले उसके फाइनेंशली स्ट्रक्चर के बारे में जानें, क्योंकि बिना पूछताछ किए या फिर जानें हो सकता है आपका रेंट का मामला कुछ महीनो बाद अटक जाए।
और आखिर में प्रॉपर्टी सेल करने में जल्दबाजी न करें। एक्सपर्ट कहते हैं कि कम से कम 5 से 7 साल किसी प्रॉपर्टी को हमें अपने पास रखना चाहिए। क्योंकि इसी दौरान हमें एक अच्छे रिटर्न के संकेत मिलते हैं। हां, वो एक अलग बात है अगर कोई इमरजेंसी है और आपको सख्त पैसे की जरूरत है तो उसमें कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन अगर सब कुछ ठीक चल रहा है तो कोशिश करें कि 7 साल तक प्रॉपर्टी अपने पास रखकर, बड़े हुए बाजार के दामों का मजा लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।