Share Market LIVE: बजट वाले दिन आज इन 5 शेयरों पर रखें नजर, सामने आई हैं बड़ी खबरें

LIVE Stock Market 2025 News Updates: बजट वाले दिन आज शेयर बाजार में भी कारोबार होगा। मार्केट में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है, लेकिन बजट के चलते इसमें सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा।

Stock Market Live Updates, share market today, Stock Market today, Sensex Today,

शेयर बाजार 2025

LIVE Stock Market Today Update : आम बजट से एक दिन पहले 31 जनवरी को शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी आखिरी घंटे में अच्छी रफ्तार पकड़ने में कामयाब रहे। आज बजट वाले दिन शनिवार को भी मार्केट खुला है और कुछ ऐसे शेयरों में उछाल की संभावना है जिनकी कंपनियों ने कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी बड़ी खबरें साझा की हैं।

विज्ञापन

Aster DM Healthcare

इस हेल्थकेयर कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे जारी किए थे। दिसंबर तिमाही में एस्टर डीएम हेल्थकेयर के PAT यानी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स में 103% की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज हुई है और यह 413 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह, कंपनी की आय 11% बढ़कर 1,050 करोड़ रुपये रही है। कंपनी के शेयर कल उछाल के साथ 491.50 रुपये पर बंद हुए थे।

विज्ञापन

Godrej Agrovet

इस कंपनी का दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 109.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसमें 32.4 फीसदी का उछाल आया है। इसी तरह, कंपनी की कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 2,450 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कल कंपनी के शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत की उछाल के साथ 740 रुपये पर बंद हुए थे।

City Union Bank

दिसंबर तिमाही में इस बैंक का मुनाफा 13 प्रतिशत चढ़कर 286 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 14 प्रतिशत बढ़कर 587.7 करोड़ रुपये हो गई है। 31 जनवरी को बैंक के शेयर तेजी के साथ 174 रुपये पर बंद हुए थे।

विज्ञापन

LIC Housing Finance

इस हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का दिसंबर तिमाही में मुनाफा बढ़कर 1,432 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) घटकर 1,997.1 करोड़ रुपये पर आ गई है। कल LIC हाउसिंग फाइनेंस के शेयर करीब तीन प्रतिशत की मजबूती के साथ 600 रुपये पर बंद हुए थे।

Waaree Energies

कल इस कंपनी के शेयरों में शानदार 9.05% की तेजी आई और यह 2,396 रुपये पर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी की सब्सिडियरी वारी क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस को ग्रीन हाइड्रोजन के लिए प्रोडक्शन फैसिलिटी स्थापित करने के लिए सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से नोटिफिकेशन ऑफ अवॉर्ड मिला गया है। इस खबर के चलते आज भी कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं।

विज्ञापन

(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ