Share Market LIVE: 3 दिन की सुस्ती के बाद तेज हुआ सेंसेक्स, जी हां। आज आखिरकार सेंसेक्स की शुरूआत तेजी के साथ हुई है। 400 अंको के करीब मार्केट ने अपनी बढ़त बनाई है। वहीं निफ्टी ने भी कमाल का आगाज किया है। निफ्टी में करीब 100 अंको की बढ़त दिख रही है। कल बाजार लाल निशान के साथ खुला था। लेकिन आज निवेशकों ने खरीदारी का माहौल बना दिया है। बाजार में तेजी ग्लोबल संकेतों को भी माना जा रहा है।
ये सेक्टर्स रहे हैं मजबूत
कल हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि मार्केट आज यानी मंगलवार को मजबूत रह सकता है। इस पर मुहर लग गई है। सेक्टर्स की बात करें तो IT के साथ ऑटो सेक्टर का जलवा जारी है। कच्चे तेल के बढ़ते भाव की वजह से लग रहा था कि शेयर पर इसका उल्टा असर पड़ेगा, पर रिजल्ट कुछ और ही नजर आ रहा है। इतना ही नहीं Bank Nifty ने भी आज हरे निशान के साथ अपना खाता खोला है।
क्या रखें आज पूरे दिन प्लानिंग
आज दिन की प्लानिंग की बात करें तो खरीदारी करना ही उचित है। बिकवाली के 3 दिन शेयर ने देखे हैं, इसलिए IT, ऑटो के साथ फॉर्मा शेयर में पॉजिशन बनाई जा सकती है। ये पॉजिशन शॉर्ट टर्म के लिए रख सकते हैं। आज बजाज फाइनेंस के नतीजे आने हैं, इसलिए एक नजर बजाज पर रखी जा सकती है। इसके साथ में जियो फाइनेंस पर भी इसका सीधा असर रह सकता है। इसलिए दोनों शेयर पर अभी के लिए होल्डिंग की सलाह है।
टाटा पॉवर में शॉर्ट टर्म के लिए करें होल्ड
इसके अलावा टाटा पॉवर में शॉर्ट टर्म के लिए होल्ड करें साथ में ऊपर का मूव बन रहा है। इसलिए फ्रेश खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि ये शॉर्ट टर्म के लिए देखा जा सकता है। NBFC सेक्टर के लिए आज का दिन बड़ा है। बजाज फाइनेंस इस सेक्टर का रास्ता तय कर सकता है। हालांकि एक्सपर्ट बजाज फाइनेंस के लिए अच्छी ग्रोथ का उम्मीद कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
एक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
16 mins agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
14 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
14 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
18 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
19 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
20 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
21 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
22 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines