Senior Citizen Free Travel: वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छी खबर! सरकार ने की मुफ्त हवाई यात्रा की घोषणा
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Senior Citizen Free Travel: देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई योजना है, जिनमें वे आम लोगों के मुकाबले बेहतर सुविधा प्राप्त करते हैं। ऐसे में कई और सुविधाएं हैं, जो वरिष्ठ नागरिकों को दी जाती हैं और अब एक अन्य राज्य ने तो इन्हें फ्री में हवाई यात्रा की भी छूट दे दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के पास सरकारी योजना के तहत अगले महीने से तीर्थ यात्रा पर हवाई जहाज से यात्रा करने का विकल्प होगा। उन्होंने भिंड में संत रविदास की जयंती और चंबल संभाग की विकास यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना नाम की इस सरकारी तीर्थ यात्रा योजना में संत रविदास की जन्मस्थली को भी शामिल किया जाएगा। ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत, 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिक सरकारी खर्चों पर किसी भी सूचीबद्ध तीर्थ स्थान की यात्रा कर सकते हैं।
और पढ़िए – Female senior citizens FD: एफडी दरों में हुई बढ़ोतरी, अब महिला वरिष्ठ नागरिक 9.36% की रिटर्न पाएंगी
सभा को संबोधित करते हुए चौहान ने यह भी कहा कि भिंड, जिसमें वर्तमान में नगरपालिका परिषद है, को नगर निगम के रूप में अपग्रेड किया जाएगा और शहर को एक मेडिकल कॉलेज भी मिलेगा।
सीएम ने कहा कि ‘विकास यात्रा’ राज्य के सभी वार्डों और गांवों में जाएगी और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करेगी, जबकि विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: