Savings Account Minimum Balance: क्या आपका बैंक में अकाउंट है? अगर हां, तो आपने किस तरह का अकाउंट खुलवा रखा है? करंट अकाउंट या सेविंग अकाउंट में से किस खाते में आप पैसे रखते हैं? अगर एक बचत खाता यूजर हैं, जो जीरो बैलेंस के साथ खुला हुआ है तो पहले ये जान लीजिए कि सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस कितने रुपये तक होना चाहिए? अगर सेविंग खाते में आपका मिनिमम बैलेंस नहीं है तो आप पर कितने रुपये तक का फाइन लग सकता है? आइए जानते हैं कि सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस कितना होना जरूरी है और अगर न हो तो कितने रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है?
क्या जीरो बैलेंस खाते में न्यूनतम बैलेंस होना जरूरी है?
जीरो बैलेंस अकाउंट को कई बैंकों में खुलवाया जा सकता है। इस खाते के लिए जरूरी नहीं है कि आपके बैंक में मिनिमम बैलेंस हो। बैंकों के मुताबिक जीरो बैलेंस अकाउंट होने पर कम से कम बैलेंस होना जरूरी नहीं है। जीरो का मतलब ही ये है कि आपके खाते में अगर एक भी रुपया नहीं है तब भी आपका अकाउंट एक्टिव रहता है और किसी तरह का कोई जुर्माना भी नहीं लगता है। हालांकि, समय-समय पर बैंक से लेन-देन जरूर करें, जिससे बैंक को ये पता रहे कि आप एक एक्टिव यूजर हैं।
किन बैंक खाताधारकों के लिए मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी?
अगर आपका सेविंग बैंक खाता, जीरो बैलेंस के साथ नहीं खुला हुआ है तो आपके अकाउंट को मेंटेन रखने के लिए मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है। हालांकि, सभी बैंकों के अलग-अलग मिनिमम बैलेंस और बैलेंस को मेंटेन न रखने पर जुर्माना भी अलग-अलग हैं।
SBI Bank
अगर आपका सेविंग अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) में है, तो मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना जरूरी नहीं है। हाल ही में एसबीआई बैंक द्वारा बचत खाते में मंथली मिनिमम बैलेंस को खत्म कर दिया गया है। हालांकि, खाताधारकों को 3 हजार, 2 हजार या 1 हजार रुपये का मिनिमम बैलेंस अपने सेविंग खाते में रखना जरूरी था।
Canara Bank
केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी है कि उनके बैंक अकाउंट में कम से कम 2000 रुपये का मिनिमम बैलेंस हर महीने होना चाहिए। सेमी-अर्बन ब्रांच के ग्राहकों के लिए 1 हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों के लिए 500 रुपये का मिनिमम बैलेंस होना चाहिए।
Punjab National Bank
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से सेमी अर्बन ब्रांच के ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस 1 हजार रुपये होना जरूरी है। जबकि, शहरों में ग्राहकों के बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस 10 हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 1 हजार रुपये तक का मिनिमम बैलेंस होना जरूरी है।
ICICI Bank
आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वो अपने बचत खाते में मिनिमम बैलेंस रखें। शहर में कम से कम 10 हजार रुपये का मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है। सेमी-अर्बन ब्रांच में 5 हजार रुपये तक की लिमिट है।
HDFC Bank
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वो अपने बचत खाते में मिनिमम बैलेंस रखें। शहर में कम से कम 10 हजार रुपये का मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है। सेमी-अर्बन ब्रांच में 2,500 रुपये तक की लिमिट है।
सेविंग खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर कितना जुर्माना लगता है?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि सेविंग खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर बैंकों द्वारा जुर्माना लिया जाता है। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मिनिमम बैलेंस का नियम हटा दिया गया है, जिस वजह से बैंक की ओर से किसी तरह कोई जुर्माना नहीं लिया जाएगा, लेकिन अगर दूसरे बैंकों की बात करें तो मिनिमम बैलेंस मेंटेन न करने पर बैंकों द्वारा अलग-अलग जुर्माना लिया जाता है।
ये भी पढ़ें- March में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक! जानिए
संबंधित खबरें
प्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
42 mins agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 hr agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
10 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
16 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
18 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
19 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
20 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
21 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
21 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines