SBI Debit Cards Annual Maintenance Charges Hike: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने कस्टमर्स को बड़ा झटका दिया है। भारत में कई सारे लोग भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई में अपना खाता रखते हैं। इसके साथ-साथ वह डेबिट कार्ड का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके पास भी एसबीआई का डेबिट कार्ड है तो इन बदलावों के बारे में जरूर जान लें। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कुछ डेबिट कार्ड से जुड़े वार्षिक रखरखाव शुल्क में संशोधन किया गया है। 1 अप्रैल, 2024 से नई प्रस्तावित दरें SBI की वेबसाइट पर यह प्रभावी हो जाएंगी। जानें किस डेबिट कार्ड पर कितना बढ़ाया जाएगा वार्षिक रखरखाव शुल्क?
1. युवा और बाकी कार्ड (Yuva and other cards)
युवा, गोल्ड, कॉम्बो डेबिट कार्ड, माई कार्ड (इमेज कार्ड) जैसे डेबिट कार्ड के लिए, सालाना रखरखाव मौजूदा रु.175+जीएसटी से 250+जीएसटी रुपये तक बढ़ाया गया है।
2. क्लासिक डेबिट कार्ड (Classic debit cards)
क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल, कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड समेत कई कार्डों के लिए annual maintenance charge इस समय रु.125+जीएसटी से है, जो बढ़ाकर रुपये 200+जीएसटी कर दिया गया है।
3. प्लैटिनम डेबिट कार्ड (Platinum Debit Card)
प्लैटिनम डेबिट कार्ड के लिए सालाना रखरखाव जहां अभी 250 रुपये+जीएसटी है तो अब इसे बढ़ाकर 325+जीएसटी रुपये कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: अप्रैल में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट
4. प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड (Premium Business Debit Card)
प्राइड प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड जैसे भारतीय स्टेट बैंक डेबिट कार्ड के लिए पूरे साल का रखरखाव शुल्क रु. 350+जीएसटी से बढ़ाकर 425+जीएसटी तक कर दिया गया है।
(नोट: जीएसटी 18% की दर से लागू हुआ है)
डेबिट कार्ड से जुड़े बाकी चार्ज
1. डेबिट कार्ड जारी करने का चार्ज
- क्लासिक/सिल्वर/ग्लोबल/कांटेक्टलेस डेबिट कार्ड पर कोई चार्ज नहीं।
- गोल्ड डेबिट कार्ड पर रुपये 100+जीएसटी।
- प्लैटिनम डेबिट कार्ड रुपये 300+जीएसटी।
2. डेबिट कार्ड वार्षिक रखरखाव शुल्क (दूसरे साल की शुरुआत में लिया जाएगा)
- क्लासिक डेबिट कार्ड पर 125 रुपये प्लस जीएसटी।
- सिल्वर/ग्लोबल कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड पर 125 रुपये प्लस जीएसटी।
- युवा/गोल्ड/कॉम्बो/माई कार्ड (इमेज) डेबिट कार्ड पर 175 रुपये प्लस जीएसटी।
- प्लैटिनम डेबिट कार्ड पर 250 रुपये प्लस जीएसटी।
- प्राइड/प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड पर 350 रुपये प्लस जीएसटी।
यह भी पढ़ें: बैंकों को लेकर RBI का बड़ा अपडेट, इन दिनों भी चालू रहेंगे बैंक, जानें कौन-सी सर्विस का उठा सकेंगे लाभ
3. डेबिट कार्ड रिप्लेसमेंट चार्जेर्स
300 रुपये प्लस जीएसटी
4. डुप्लीकेट पिन/रिजनरेशन ऑफ पिन
50 रुपये प्लस जीएसटी
5. इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन चार्ज
- एटीएम पर बैलेंस का पता लगाने के लिए 25 रुपये प्लस जीएसटी।
- एटीएम कैश विड्रॉल ट्रांजेक्शन पर 100 रुपये (मिनिमम) + टीएक्सएन का 3.5% राशि + जीएसटी
- प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस)/ई कॉमर्स ट्रांजेक्शन पर लेनदेन राशि का 3% प्लस जीएसटी
संबंधित खबरें
RBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
30 mins agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
3 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
3 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
4 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
12 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
15 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
16 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
18 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
21 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines