हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Savings Account से ट्रांजैक्शन के क्या हैं नियम! कहीं आप इनकम टैक्स की रडार में तो नहीं?

Savings Account Rules: बैंक में पैसा जमा करने की भी कोई लिमिट होती है? या अपने ही पैसों को निकालने पर भी सरकार को जवाब देना होता है? Savings Account को लेकर ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब आज आपको मिलेंगे।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

Savings Account Rules: सेविंग अकाउंट से कई सारे ट्रांजैक्शन किए जाते हैं। जिसमें लोन की ईएमआई का भुगतान, यूपीआई के जरिये पेमेंट, डेबिट कार्ड से पैसे निकालने का काम होता है। वैसे तो सेविंग अकाउंट में आप कितने भी पैसे जमा कर सकते हैं, लेकिन जब निकालने की बात आती है तो उसमें कुछ नियम लग जाते हैं। अगर इन नियमों का आपने उल्लंघन किया तो जुर्माना भी लग सकता है। साथ ही इनकम टैक्स का नोटिस भी आ सकता है।

कितनी रकम जमा कर सकते हैं?

बैंक में यूं तो रकम जमा करने की कोई लिमिट नहीं हैं, बस जमा की गई रकम के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि अगर जरूरत से ज्यादा पैसा बैंक में आएगा तो उसके लिए आप के लिए इनकम टैक्स की तरफ से लेटर आ सकता है।  इसलिए हमेशा जमा की गई रकम कहां से आपके पास आई इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। जिससे किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें: बैंक फ्रॉड को कैसे रोकेगा RBI का नया AI टूल? 5 पॉइंट्स में समझिए        

विज्ञापन

वहीं, अगर सेविंग अकाउंट में 50 हजार से ज्यादा की रकम जमा की जाती है तो उसके लिए बैंक का अलग नियम है। इसके लिए आपके पास पैन नंबर होना चाहिए। वित्तीय वर्ष में 10 लाख तक कैश जमा किया जा सकता है, इससे ज्यादा जमा करने पर आप इनकम टैक्स की रडार पर आ सकते हैं।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को कैसे मिलती है जानकारी?

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का काम ही होता है लोगों की सफेद और काली कमाई दोनों पर नजर रखना। इसके लिए उनकी हर उस खाते पर पैनी नजर रहती है, जिसके लेनदेन में ज्यादा हलचल होती है। अगर 10 लाख से ऊपर पैसे जमा होते हैं तो उसके लिए डिपार्टमेंट आपसे आपके पैसे का हिसाब मांग सकता है। इसके अलावा वित्त वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च तक) में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इस तरह के खातों की जानकारी दी जाती है। इसके लिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपके पास अपने पैसे के पूरे हिसाब के डॉक्यूमेंट्स होने जरूरी हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या आपको पता है ISRO पर खर्च हर 1 रुपए का समाज को कितना रिटर्न मिला?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola