Salman Khan: सलमान खान की फिल्मों में एंट्री ‘बीवी हो तो ऐसी’ में एक छोटी सी भूमिका से हुई थी, लेकिन आज वह बॉलीवुड का सबसे बड़ा नाम बन गए हैं। और इस नाम ने उन्हें जमकर दौलत भी दिलाई है। बॉलीवुड के ‘दबंग’ ने अपने दम पर 2,900 करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा किया है। वह फिल्म, टीवी पर काम से लेकर कंपनियों से करार तक, हर साल मोटी कमाई करते हैं। उन्होंने कई सेक्टर्स में निवेश किया हुआ है।
कई ब्रांड्स से जुड़ा है नाम
सलमान कई ब्रांड्स के मालिक हैं और कई कंपनियों के ब्रांड को प्रमोट करते हैं। उनका ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो बेहद स्ट्रांग है। फेमस क्लोदिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन को सलमान ने 2013 में लॉन्च किया गया था। ट्रेंडी फैशन को बढ़ावा देने वाली उनकी यह कंपनी अपने नाम के अनुरूप चेरिटेबल कार्यों में भी शामिल रहती है।
फिटनेस से प्रोडक्शन तक
सलमान फिटनेस फील्ड में भी कारोबार कर रहे हैं। उनकी कंपनी ‘बीइंग स्ट्रॉन्ग’ फिटनेस इक्विपमेंट उपलब्ध कराती है और जिम के जरिये लोगों को फिट भी रखती है। इसके देशभर में 300 से अधिक जिम हैं। बॉलीवुड के ‘दबंग’ की अपनी प्रोडक्शन कंपनी भी है। बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, रेस 3, भारत और कई फिल्में उनकी कंपनी ने ही बनाई हैं।
यह भी पढ़ें – Elon Musk को मारने की साजिश का पर्दाफाश? सोशल मीडिया यूजर्स का सनसनीखेज दावा
रियल एस्टेट में खूब निवेश
2021 में सलमान ने एक लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म में पैसा लगाया था। इस स्वदेशी ऐप ने उन्हें अपना ग्लोबल एंबेसडर बनाया, जिससे उनका पोर्टफोलियो और भी ज्यादा डायवर्सिफाई हो गया। रियल एस्टेट में भी सलमान ने जमकर निवेश किया हुआ है। उनके पास भारत और विदेशों में कई प्रॉपर्टी हैं। मुंबई के बांद्रा पश्चिम में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट सलमान का ठिकाना है, जिसकी कीमत लगभग 100-150 करोड़ रुपये है।
इन प्रॉपर्टी के हैं मालिक
सलमान खान महाराष्ट्र के पनवेल में अर्पिता फार्म्स नामक एक विशाल 150 एकड़ में फैले फार्महाउस के मालिक हैं। इसके अलावा, उनके पास मुंबई के Gorai में एक शानदार ‘बीच हाउस’ भी है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। 5 बेडरूम वाले इस हाउस में जिम, थिएटर, बाइक एरिना और स्विमिंग पूल है। दुबई के बुर्ज पैसिफिक टावर्स में भी सलमान का एक अपार्टमेंट है, जिसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
किराये से ही भर जाती है जेब
सलमान खान ने कमर्शियल रियल एस्टेट में भी खूब पैसा निवेश किया है। 2012 में उन्होंने मुंबई की लिंकिंग रोड पर लगभग 120 करोड़ रुपये में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। सलमान ने अपनी इस प्रॉपर्टी को किराये पर उठाया हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बतौर किराया सलमान को Food Square से 1 करोड़ रुपये महीना मिलता है। सलमान खान के पास लग्जरी गाड़ियों का भी बड़ा कलेक्शन है, जिनमें से कुछ की कीमत 94.15 लाख रुपये से लेकर 1.41 करोड़ रुपये के बीच है।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
2 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
10 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
12 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
12 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
14 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
14 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
16 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines