Salary Account बन गया है सामान्य अकाउंट? तो Zero Balance सर्विस मिलेगी या नहीं, यहां जानें
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Salary Account Zero Balance Service: ज्यादातर कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए एक खाता खुलवाया जाता है जिसे सैलरी अकाउंट के नाम से जाना जाता है। ये सैलरी अकाउंट एक जीरो बैलेंस अकाउंट होता है जिसके लिए किसी तरह का मिनिमम बैलेंस का होना जरूरी नहीं होता है। सैलरी भेजने के लिए कंपनी इस खाते को कर्मचारियों के लिए खुलवाती है। वहीं, अगर आप नौकरी छोड़ देते हैं तो उस सैलरी खाते का क्या होता है और क्या जीरो बैलेंस समेत अन्य सुविधाओं का लाभ मिलता है या नहीं? आइए इसके बारे में जानते हैं।
सैलरी अकाउंट को कंपनी द्वारा बनवाया जाता है, जिसके लिए किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगता है। न ही मिनिमम बैलेंस रखने की कोई जरूरत होती है, क्योंकि ये एक जीरो बैलेंस अकाउंट होता है। जबकि, सेविंग अकाउंट में कम से कम 5000 रुपये होने जरूरी होते हैं। सेविंग में मिनिमम बैलेंस न होने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है।
ये तो आप जान ही चुके हैं कि सैलरी अकाउंट क्या होता है। ऐसे में मन में अगर ये भी सवाल है कि आप जिस कंपनी में काम कर रहे थे उसे छोड़ने के बाद बन हुए सैलरी अकाउंट क्या होता है? क्या उसमें मिलने वाले जीरो बैलेंस की सुविधा मिलती है या नहीं? तो आपको बता दें कि अगर लागातार 3 महीने तक आपके सैलरी खाते में सैलरी नहीं आती है, तो ये सामान्य सेविंग अकाउंट बन जाता है। साथ ही आपको सैलरी अकाउंट में मिलने वाली सभी सुविधाएं भी फिर से वापस मिलने लगती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: