Sabse Sasta Recharge Plan: क्या आप भी बार-बार अपने मोबाइल फोन के नंबर को रिचार्ज करा-करा कर थक चुके हैं? सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में कई टेलीकॉम कंपनियों के प्लानों को बदल चुके हैं या फिर ऐसी टेलीकॉम कंपनी की तलाश में हैं जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ रिचार्ज प्लान की सुविधा प्रदान करती हैं? तो अब आपकी ये तलाश खत्म हो सकती है क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसा प्लान लेकर आए हैं जिसे अपनाने के बाद आप सालभर रिचार्ज करने से छुट्टी पा सकते हैं।
हर महीने या फिर हर 84 दिनों के बाद रिचार्ज करने की टेंशन से छुटकारा पा सकते हैं। भारत में तीन सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां हैं। इनमें रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का नाम शामिल है। ये तीनों कंपनियां अपने ग्राहकों को तरह-तरह के रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं, जिनमें कुछ प्लान लंबी वैधता के साथ आते हैं।
आज हम आपको जियो के एक लंबी वैधता वाले सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप बार-बार रिचार्ज करवाने से छुट्टी पा सकते हैं, आइए जियो के सस्ते प्लान के बारे में जानते हैं।
जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान
जियो की ओर से 1 दिन, 2 दिन, 28 दिन, 56 दिन, 84 दिन, 90 दिन समेत 365 और 336 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान ऑफर किए जाते हैं। जब बात आती है लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान को अपनाने की तो ग्राहकों के पास मौका है कि वो 365 या 336 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को अपना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Airtel Vs Jio Vs Vi: 3GB वाला किसका Recharge Plan सबसे सस्ता?
लंबी वैधता वाला सस्ता रिचार्ज प्लान
जियो के पास लंबी वैधता के साथ कई रिचार्ज प्लान हैं जिनमें 336 दिनों की वैधता वाला प्लान सबसे सस्ता कहलाता है। 11 महीने की वैधता के साथ आने वाला प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और SMS की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 5जी अनलिमिटेड इंटरनेट सुविधा का फायदा मिलता है।
क्या है जियो के 336 दिनों वाले प्लान की कीमत?
जियो के 336 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत 1559 रुपये है। इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के तहत लोकल और एसटीडी कॉल का फायदा मिलता है। इसके अलावा 5जी इंटरनेट स्पीड के साथ कुल 24 जीबी डाटा का फायदा भी दिया जाएगा। कुल 3600 SMS का बेनिफिट भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं, रिचार्ज के साथ आपको जियो के ऐप्स जैसे- जियो क्लाउड, जियो टीवी और जियो सिनेमा आदि।
कैसे करें सस्ते में रिचार्ज?
आप अगर जियो का 1159 रुपये वाला रिचार्ज करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको जियो ऐप की मदद लेनी चाहिए। My Jio App से आप इस प्लान को ले सकते हैं। साथ ही ऑफर्स को अप्लाई करके छूट भी पा सकते हैं। वहीं, अगर पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, अमेजन पे आदि ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म को चुनेंगे तो आपको रिचार्ज करने के दौरान 1-2 रुपये का चार्ज देना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Airtel Cheapest Recharge Plan: 90 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट!
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
28 mins agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
3 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
4 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
10 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
11 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines