Airtel Cheapest Recharge Plan: 90 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट! कॉलिंग समेत मिलेंगे कई फायदे

Airtel Cheapest Recharge Plan: एयरटेल का किफायती रिचार्ज प्लान देख रहे हैं तो आप 90 दिनों की वैधता वाले प्लान को अपना सकते हैं।

Airtel, airtel recharge plans, airtel recharge plan 99, Airtel cheapest recharge plan for 1 month, airtel recharge 49, airtel recharge plans full talktime, airtel recharge plan 2023 list, airtel recharge prepaid, airtel recharge data plan, Cheapest Recharge Plan, 90 days validity plan, airtel 90 days validity plan, airtel recharge plan rs 779, airtel rs 779 plan
विज्ञापन

अगर आप हर महीने रिचार्ज करने से छुट्टी पाना चाहते हैं या फिर 84 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज करवाते हैं तो आप इससे अधिक वैधता वाले किफायती रिचार्ज प्लान को अपना सकते हैं। आज हम आपके लिए 90 दिनों की वैधता वाला किफायती रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं, जिसमें 5जी का अनलिमिटेड डाटा बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा कॉलिंग और एसएमएस का फायदा भी मिलता है। आइए एयरटेल के 90 दिनों वाले किफायती प्लान के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

90 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान

एयरटेल का 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 800 रुपये से कम कीमत में आता है। इस प्लान की कीमत 779 रुपये है। ये एक ट्रूली अनलिमिटेड बेनिफिट के साथ आने वाला प्लान कहलाता है। एयरटेल अपने ग्राहकों को 779 रुपये में डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा देता है।

विज्ञापन

अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो एयरटेल के 779 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी, Airtel Thanks App, Apollo 24|7 Circle, Free Hello Tunes और Enjoy Wynk Music जैसे फायदे भी शामिल है।

वीडियो के जरिए जानिए कि एयरटेल के 779 और 719 रुपये के प्लान में कौन सा सबसे बेहतर है?

विज्ञापन

Airtel Rs 719 Plan

एयरटेल अपने यूजर्स को 719 रुपये का एक प्लान पेश करता है, जिसके साथ 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1.5GB डाटा और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा एयरटेल थैंक्स ऐप, अपोलो 24|7 सर्कल, फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक जैसे एडिशनल बेनिफिट्स शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ