Rupee Falls: ऑल टाइम लो पर पहुंचा रुपया, पहली बार हुआ 90 प्रत‍ि डॉलर के पार

Rupee Fall Reason: प‍िछले कुछ समय से डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्‍यू कम होती जा रही है. एक्‍सपर्ट्स की मानें तो इसके पीछे कमजोर पोर्टफोलियो फ्लो, धीमी ट्रेड एक्टिविटी और US टैरिफ से होने वाले दबाव ने रुपये के ऊपर दबाव बढ़ा दिया है.

Rupee
विज्ञापन

Rupee Falls Against Dollar: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार ग‍िरता जा रहा है और अब ये 90 प्रत‍ि डॉलर से भी पार हो गया है. इसे आप आसान भाषा में ऐसे समझें क‍ि एक डॉलर की कीमत 90 रुपये से ज्‍यादा हो गई है. यानी अमेर‍िका का एक डॉलर, भारत के 90 रुपये के बराबर है. आज भारतीय रुपया, डॉलर के मुकाबले 90.16 के ऑल टाइम रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया. हालांक‍ि बाद में रुपये में सुधार हुआ और वह 90.02 पर स्‍थ‍िर है.

मंगलवार को यह 89.96 पर बंद हुआ था. इससे संकेत म‍िलता है क‍ि करेंसी पर दबाव बढ़ा है. रुपये में यह गिरावट मंगलवार को करेंसी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आई है. माना जा रहा है क‍ि लगातार FPI आउटफ्लो और US-इंडिया ट्रेड डील न होने से मजबूत घरेलू मैक्रो फंडामेंटल्स पर असर पड़ा है, ज‍िससे रुपया कमजोर हुआ है.

Advertisment

क्‍यों ग‍िर रहा है रुपया (Rupee Fall Reason)

ये साल रुपये के ल‍िए कुछ खास अच्‍छा नहीं रहा. डॉलर के मुकाबले रुपये में इस साल करीब 5% की ग‍िरावट है. इसके ल‍िहाज से एशिया के सबसे खराब परफॉर्म करने वाले देशों में से एक है. रुपये आख‍िर इतना कमजोर क्‍यों हो रहा है? ये है वजहें

  • रिकॉर्ड-हाई ट्रेड डेफिसिट
  • US-इंडिया ट्रेड डील में देरी
  • विदेशी इन्वेस्टर के लगातार बाहर जाने का दबाव
  • इंपोर्ट में बढ़ोतरी – खासकर सोना और चांदी में
  • एक्सपोर्ट में गिरावट

इन सभी वजहों से मर्चेंडाइज ट्रेड गैप $41.68 बिलियन तक बढ़ गया. कमजोर पोर्टफोलियो फ्लो, धीमी ट्रेड एक्टिविटी और US टैरिफ ने भी दबाव बढ़ा दिया. विदेशी इन्वेस्टर इस साल अब तक इक्विटी से लगभग $17 बिलियन निकाल चुके हैं, जिससे करेंसी पर और दबाव पड़ा है.

विज्ञापन

दूसरी ओर शेयर बाजार में भी आज रौनक नहीं द‍िखी. भारतीय शेयर बाजार सुबह 9.35 के आस-पास दिन के सबसे निचले लेवल की ओर बढ़े. BSE सेंसेक्स 300 पॉइंट या 0.35 परसेंट नीचे 84838 पर था. दूसरी ओर, निफ्टी 50, 104 पॉइंट या 0.4 परसेंट नीचे 25928 पर था. बड़े बाजार में, निफ्टी मिडकैप 0.14% गिरा और निफ्टी स्मॉलकैप 0.02% नीचे आया.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ