सितंबर का महीना शुरू होने में 4 दिन बाकी हैं और हर महीने की तरह इस महीने की एक तारीख को भी कई बदलाव हो सकते हैं, जो आम लोगों के बजट और आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकते हैं. संभावित बदलाव लोगों की रसोई से लेकर बैंकिंग और विदेश यात्रा से जुड़े हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गैस सिलेंडर के रेट बदल सकती हैं. एयर टर्बाइन फ्यूल और CNG के रेट बदल सकते हैं. बैंकिंग सेक्टर में FD के नियम बदल सकते हैं और ATM के चार्ज बढ़ सकते हैं. वहीं एक सितंबर से टाटा कंपनी की कारें भी महंगी हो सकती हैं तो आइए ऐसे ही 7 बड़े बदलावों पर नजर डालते हैं...
बोर्डिंग पास पर स्टैम्प का नियम बदलेगा
मिली जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर से विदेश यात्रा से जुड़ा एक नियम बदलने जा रहा है. एक सितंबर 2026 से इंटरनेशनल यात्रियों को एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा. क्योंकि बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि एक सितंबर से यात्री मोबाइल में ई-बोर्डिंग पास या उसकी हार्ड कॉपी सिर्फ दिखाकर ही इमिग्रेशन कर सकेंगे और आगे बढ़ सकेंगे. ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने यह बदलाव इमिग्रेशन प्रोसेस को आसान और तेज बनाने के लिए किया है. इससे यात्रियों का समय बचेगा और एयरपोर्ट स्टाफ का काम भी कम होगा.
---विज्ञापन---
LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव होगा?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा गैस सिलेंडर के रेट बदले जाते हैं. वहीं यह बदलाव अकसर महीने की पहली तारीख को किए जाते हैं. ऐसे में एक सितंबर से गैस सिलेंडर के रेट बदल सकते हैं, जो कम हो सकते हैं या बढ़ सकते हैं. दोनों तरह के बदलावों का असर रसोई के बजट पर पड़ेगा. अगस्त महीने की पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट 202 रुपये घटाए थे, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के रेट स्थिर रखे गए थे.
दूसरा बदलाव: LPG e-KYC का नियम
अगर आप चाहते हैं कि आपको घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलना जारी रहे, वो भी इसी कीमत पर, तो फिर आपके लिए एलपीजी से जुड़ा एक जरूरी काम करने के लिए 5 दिन यानी 31 अगस्त तक का मौका है. IOCL, BPCL, HPCL ने एलपीजी ई-केवाईसी (LPG e-KYC) प्रक्रिया पूरी करने के लिए डेडलाइन को बढ़ाकर बीते दिनों 23 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया था. ऐसा न करने पर पहली सितंबर से आपको महंगी एलपीजी खरीदनी पड़ सकती है या फिर सिलेंडर पाने में दिक्कत पेश आ सकती है.
---विज्ञापन---
तीसरा बदलाव: ATF, CNG-PNG की कीमतें
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीने के पहले दिन सुबह-सुबह न सिर्फ New LPG Price जारी करती हैं, बल्कि हवाई ईंधन यानी एटीएफ के दाम (ATF Price) में भी बदलाव करती हैं और इसका सीधा असर हवाई सफर करने वाले यात्रियों की जेब के खर्च पर देखने को मिलता है. सितंबर में भी एटीएफ की नई कीमतें जारी की जा सकती हैं. इसके साथ ही CNG, PNG के दाम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
चौथा बदलाव: ये कारें हो जाएंगी महंगी
सितंबर महीने की शुरुआत कार के शौकीनों के लिए बड़ा झटका देने वाली होगी. दरअसल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड 1 सितंबर 2026 से अपनी सभी कारों और एसयूवी की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी (Tata Car Price Hike) करने वाली है. कंपनी के मुताबिक, ये प्राइस हाइक ICE और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) दोनों पर लागू होगा. हालांकि, ये मॉडलों और वेरिएंटों के हिसाब से अलग-अलग होगी. टाटा के अलावा हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपनी कारों के दाम में इस साल की तीसरी बढ़ोतरी (Hyundai Car Price Hike) का ऐलान किया है.
---विज्ञापन---
गोल्ड-सिल्वर ETF के नियमों में बदलाव*
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी (SEBI) ने ईटीएफ (ETF) कारोबार को लेकर नए नियम लागू किए हैं, जो 1 सितंबर से लागू माने जाएंगे. नए नियम के हिसाब से ईटीएफ की कीमत की सीमा तय के लिए पिछले कारोबारी दिन के आखिरी 30 मिनट की ट्रेडिंग वॉल्यूम की औसत कीमत को आधार बनाया जाएगा. इससे ईटीएफ की कीमत बाजार की ताजा स्थिति के आसपास बनी रहेगी.
- घरेलू PNG कनेक्शन को लेकर नई योजना
सरकार लगातार लोगों से PNG पर शिफ्ट होने का आग्रह कर रही है. ऐसे में सरकार 1 सितंबर से PNG पाइपलाइन का दायरा बढ़ाने जा रही है. सरकार की ये योजना 1 सितंबर से लागू मानी जाएगी. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 1.74 करोड़ घरेलू पीएनजी कनेक्शन हैं. इस नई योजना का मकसद नए इलाकों में पीएनजी नेटवर्क बढ़ाना और उन कनेक्शनों को चालू करना है, जिनका अभी तक बिल नहीं बन पा रहा है.
बैंक एफडी में बड़े बदलाव
1 सितंबर से बैंक एफडी की ब्याज (FD Interest Rates) दरों में भी बदलाव हो सकता है. ऐसे में अगर ब्याज दर कम होगी तो ग्राहक को मिलने वाला रिटर्न कुछ कम हो सकता है. वहीं अगर ब्याज बढ़ेगा तो ग्राहकों को इसका फायदा हो सकता है. ऐसे में अगर आप एफडी में निवेश करने बारे में सोच रहे हैं तो पहले सारे बैंकों की ब्याज दरें जरूर चेक कर लें.
---विज्ञापन---
बदल सकते हैं ATM के चार्ज
1 सितंबर से एटीएम से जुड़े चार्जेस में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर बैंक आपसे मोटी फीस वसूल सकता है. इसलिए एटीएम से पैसा निकालने पहले नए नियम और चार्जेस के बारे में पहले ही पता करे लें.
---विज्ञापन---